फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police strict during lockdown.

लॉकडाउन के उल्लंघन पर सख्त हुई पुलिस, बेवजह घूमने पर पड़ीं लाठियां, हटवाए ठेले

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
police strict during lockdown.
लॉकडाउन के उल्लंघन पर अब पुलिस सख्त हो गई है। मंगलवार को बेवजह घूमने वालों पर  पुलिस ने लाठियां भांजी। इसके अलावा शहर के अलग-अलग हिस्सों पर सख्ती कर सब्जी वालों के  ठेले हटवाए गए। न मानने पर लाठियां पटककर उन्हें खदेड़ा भी गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने  निर्देश दिए कि गली-मुहल्लों में जाकर सुबह सात से 11 बजे तक सब्जी बेचें। मुख्य मार्गों पर  ठेले लगाकर भीड़ लगाने पर कार्रवाई की जाएगी। सुभाषगंज में थोक व फुटकर दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ रही थी। स्थिति ये बन गई थी कि  खरीदारी करने के चक्कर में लोग एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करने लगे थे। जिला प्रशासन पर यह  सूचना पहुंची तो सोमवार को जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने निरीक्षण किया। इसके बाद  व्यापारियों को फटकार लगाई। इस पर कुछ व्यापारियों ने खुद ही दुकानें न खोलने पर सहमति  जता दी। मंगलवार को सुबह से ही पुलिस अधिकारी सुभाषगंज मार्केट पहुंच गए थे। कुछ  दुकानदारों ने दुकानें खोलने का प्रयास किया तो पुलिस ने सख्ती करते हुए दुकान बंद करा दीं।  घरों से बेवजह निकलने वालों को भी लाठियां पड़ीं। वहीं, आवास विकास शिवपुरी मार्ग पर  सब्जी के ठेले वाले जमघट लगाए हुए थे। यहां नगर मजिस्ट्रेट सलिल पटेल और पुलिस अधिकारी  पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट ने माइक से एनाउंस करते हुए सब्जी वालों को हटने के लिए कहा, जो  नहीं हटे उन्हें लाठियां पटककर खदेड़ा गया। उन्होंने निर्देश दिए कि ठेले वाले सुबह 7 से 11  बजे गली-मुहल्ले जाकर सब्जियां बेचें, ताकि लोग घरों से बाहर न निकलें। मुख्य मार्गों और  चौराहों पर जमघट न लगाएं। इसके अलावा सीपरी बाजार में आर्यकन्या चौराहे से लगातार  तीसरे दिन पुलिस ने सब्जी और फल वालों को खदेड़ा। बार-बार मना करने के बावजूद सब्जी,  फल विक्रेता मुख्य मार्ग पर पास-पास ठेले लगा ले रहे हैं। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन  नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed