{"_id":"5e84c2448ebc3e6fe83113d3","slug":"now-withdrawl-from-post-office-possible141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डाकघर से भी निकाल सकते हैं पैसा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लॉकडाउन में भारतीय डाक विभाग को आवश्यक सेवाओं में रखा गया है। लोग परेशान न हों ऐसे में डाक विभाग ने एईपीएस सेवा के माध्यम से किसी भी बैंक के ग्राहक, जिनका आधार उनके बैंक खाते से लिंक है उन को सुविधा दी है। अब सभी ग्रामीण - शहरी डाकघरों के माध्यम से भुगतान ले सकते हैं। विभाग के अनुसार एईपीएस के माध्यम से ली गई सेवायें पूर्णत: निशुल्क रहेंगी। प्रवर अधीक्षक उग्रसेन ने बताया कि डाकघर से भुगतान के लिए अपना आधार कार्ड साथ लेकर जाएं। वहां पर बायोमेट्रिक सिस्टम पर अंगूठा लगाया जाएगा। इसके बाद संबंधित बैंक खाते से आधार को जोड़कर भुगतान किया जाएगा। इसके तुरंत बाद रजिस्टर्ड मोबाइल पर मेसेज पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।