फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Look green city, will spend 72 million

शहर दिखेगा हराभरा, 72 लाख होंगे खर्च

Thu, 10 Mar 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Mar 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Look green city, will spend 72 million
gain in 72 lakh city clean - फोटो : demo pic
झांसी। नगर की सड़काें पर लगातार बढ़ रहे प्रदूषण से निपटने के लिए नगर निगम ने हरित पट्टिका बनाने का निर्णय लिया है। इसका टेंडर हो चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सड़कों पर फर्राटा भरते और काला धुआं उगलते वाहनों का दुष्परिणाम तत्काल भले ही न दिखे, मगर इसके दूरगामी परिणाम निश्चित ही घातक होते हैं। इस दिशा में न तो अभी तक प्रदूषण विभाग ने कोई सकारात्मक कदम उठाया है, और न ही विकास प्राधिकरण ने।
विज्ञापन


हां, नगर निगम ने इस खतरे से निपटने की दिशा में एक सकारात्मक पहल अवश्य की है। नगर की विभिन्न सड़कों के किनारे हरित पट्टिका बनाने के प्रस्ताव के आधार पर टेंडर हो गए हैं। 72 लाख की लागत से हरित पट्टिकाएं बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों के दोनों ओर फुटपाथ के साथ ही इनका निर्माण किया जाएगा। इनमें हरे और हवादार पौधे लगाए जाएंगे जो प्रदूषण को प्रकृति के साथ कुछ कम कर सकेंगे।

हरित पट्टिका बनाने के लिए फिलहाल आयुक्त आवास से आयुक्त कार्यालय तक, आयुक्त कार्यालय से विकास भवन तक, ग्वालियर रोड स्थित वृक्षारोपण अनुसंधान केंद्र से जीआईसी की पुलिया तक, ध्यानचंद स्टेडियम से सार्वजनिक शौचालय तक, ग्वालियर रोड पर आजाद मीनार के पास, बंसल कॉलोनी के सामने, शुभ आशीर्वाद विवाह घर से ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग तक,  होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर से सत्यम विवाह घर के पास तक, खातीबाबा मंदिर प्याऊ से जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निवास तक, स्वाधीन प्रेस से रेलवे क्रासिंग तक, पंचतंत्र पार्क से आयुक्त आवास तक स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं।


महापौर किरन राजू बुकसेलर के अनुसार अभी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के सामने और विकास भवन के सामने हरित पट्टिका बनाई जा रही है। जल्द ही नगर के अन्य क्षेत्रों में भी इसका कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed