{"_id":"5e8985ae8ebc3e6fc84926bf","slug":"korona-report-of-two-jamati-negative173","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और जमातियों की रिपोर्ट भी निगेटिव","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दिल्ली, कोलकाता, पौड़ी गढ़वाल से आए तब्लीगी जमात के दो जमातियों की रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। इसके साथ ही सभी जमातियों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिला अस्पताल सभी की अस्पताल से छुट्टी कर रहा है। इन्हें 14 दिनों तक होम क्वारंटीन में रहने के लिए कहा जाएगा। तब्लीगी जमात के 23 लोग दतिया दरवाजा, उनाव गेट और चिरगांव की मस्जिद में ठहरे हुए थे। बीते मंगलवार को जब दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल होने आए कइयों के कोरोना संक्रमित होने का हल्ला मचा तो हर जिले में प्रशासनिक दौड़भाग शुरू हो गई थी। खुफिया विभाग को इनपुट मिला कि झांसी में भी जमात ठहरी हुई है। इसके बाद बीते मंगलवार को जिले के तीनों स्थानों से जमात के 23 लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। कोरोना वायरस की जांच के लिए सबका सैंपल लेकर केजीएमयू लखनऊ भेजा गया। बृहस्पतिवार को 21 लोगों की जांच रिपोर्ट आ गई। बाकी, दो जमातियों का सैंपल कम जाने के कारण जांच नहीं हो पाई है। शुक्रवार की दोपहर उनका सैंपल दोबारा जांच के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। अब इन दोनों की भी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। जिला अस्पताल प्रशासन सभी की अस्पताल से छुट्टी कर रहा है। इन्हें 14 दिनों तक होम क्वारंटीन में हरने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।