फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   एंबुलेंस से कुचलकर युवक की मौत

एंबुलेंस से कुचलकर युवक की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 08:23 PM IST
विज्ञापन
झांसी। एंबुलेंस से कुचल जाने से घायल युवक की मौत हो गई। परिजनों ने वाहन चालक पर जानबूझ कर कुचलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम
विज्ञापन
कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। शिवपुरी के मोहारी कला निवासी गोविंद झा का पुत्र प्रकाश (40) अपने दोस्त नंदराम (42) के साथ 24 जनवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे साइकिल से खेत की ओर जा रहा था। परिजनों का कहना है उसी समय पीछे से एक तेज रफ्तार एंबुलेंस गुजर रही थी। उसने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद एंबुलेंस चालक ने गाड़ी आगे न बढ़ाकर बैक गेयर लगाकर उन दोनों के ऊपर गाड़ी फिर चढ़ा दी। इससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। एंबुलेंस चालक उसके बाद वहां से गाड़ी लेकर फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि वह लोग एंबुलेंस चालक को नहीं पहचानते। प्रकाश एवं नंदराम काफी देर
विज्ञापन
तक वहीं पर घायलावस्था में पड़े रहे। परिजनों को जानकारी हुई तब प्रकाश का भाई राजू मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से उनको महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्रकाश की नाजुक हालत को देखते हुए उसे
विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीयू में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान रविवार देर रात उसकी मौत हो गई जबकि नंदराम की हालत अभी तक नाजुक बनी हुई है। प्रकाश की मौत के बाद पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया। देर-शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed