{"_id":"61ed682566ef25751d42ea89","slug":"jhansi1642948644","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हुई तीसरी लहर, एक महीने की बच्ची की मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जानलेवा हुई तीसरी लहर, एक महीने की बच्ची की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना की तीसरी लहर अब जानलेवा साबित होने लगी है। ललितपुर के बाद अब
विज्ञापन
झांसी में एक महीने की बच्ची की कोविड से मौत हो गई। इसके अलावा रविवार को 320
कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।
जिले में कोरोना की तीसरी लहर में मौत का पहला मामला सामने आया है। ओरछा गेट की रहने वाले एक महीने की बच्ची को शनिवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची गंभीर हालत में निक्कू वार्ड में भर्ती हुई थी। वह सही से सांस नहीं ले पा रही थी। साथ ही ऑक्सीजन लेवल भी 50 के आसपास था। बच्ची के फेफड़े और दिल भी सही से काम नहीं कर रहे थे। साथ ही जन्म के बाद से ही उसका वजन नहीं बढ़ रहा था। निक्कू वार्ड में आते ही बच्ची को वेंटिलेटर पर रखना पड़ गया। लगभग 24 घंटे भर्ती रहने के बाद उसने दम तोड़ दिया। वहीं, भर्ती होने के बाद ही उसकी आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लेकर माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजा गया था, जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा रविवार को 3161 नमूनों की जांच की गई। इसमें आरटीपीसीआर मशीन से 1771, एंटीजन किट से 1385 और ट्रू नेट से पांच नमूने जांचे गए। इस दौरान 320 पॉजिटिव मिले हैं। साथ ही एक मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। 177 का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। अब झांसी में एक्टिव केस 2267 हो गए हैं। 33 मरीज मेडिकल कॉलेज, 104 मिलिट्री अस्पताल, आठ जिला जेल में भर्ती हैं। जबकि, 1861 होम आइसोलेशन में हैं। अब रिकवरी रेट घटकर 92.77 फीसदी हो गया है।