फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   रेलवे स्टेशन पर पटरी चटकी

रेलवे स्टेशन पर पटरी चटकी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
शुरू हुई रेल फ्रैक्चर
विज्ञापन
झांसी। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म एक से आरआरआई केबिन की तरफ जाने वाली पटरी शनिवार की सुबह चटक (रेल फ्रैक्चर) गई। गनीमत रही कि उसे वक्त पर देख लिया गया। इससे कोई अप्रिय घटना नहीं हो सकी। इस मामले के कारण एक मालगाड़ी लेट हो गई। सर्दी शुरू होते ही ठंडक के कारण पटरी सिकुड़ने लगती है। ऐसे में पटरी चटकने की घटनाएं बढ़ जातीं हैं। यही कारण है कि सर्दियों में ट्रैकमैन व पेट्रोल मैन की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। वह पेट्रोलिंग के दौरान बार- बार पटरियों की जांच करते रहते हैं। वक्त पर पता न लगने पर यह दुर्घटना का भी कारण बन जाती है। मौसम में ठंडक बढ़ते ही रेल फ्रैक्चर की घटनाएं शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह रेलवे स्टेशन के मानिकपुर प्लेटफार्म के बगल से जाने वाली पटरी पर किलोमीटर नंबर 1127/ 13 पर पटरी चटक गई। यह खामी एक प्वाइंट्समैन ने पकड़ ली। सूचना पर उक्त रेल लाइन का संचालन रोक दिया गया। इसके बाद रेल पथ निरीक्षक ने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर पटरी की वेल्डिंग कर उसे दुरुस्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed