फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   easter celebration in jhansi

ईस्टर पर प्रभु यीशु की भक्ति में मगन हुए मसीही

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
easter celebration in jhansi
church - फोटो : demo
झांसी। प्रभु यीशु के पुर्नउत्थान का पर्व ईस्टर रविवार को मसीही समाज के लोगों ने उत्साह से मनाया। चर्चों और घरों में सुबह चार बजे कैंडिल प्रज्ज्वलित किए गए। पवित्र बाइबिल का पाठ किया और प्रभु यीशु की स्तुति की। लॉकडाउन के कारण चर्चों में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक रही। हालांकि प्रार्थनाओं व पूजा का प्रसारण ऑनलाइन हुआ। वहीं, त्योहार पर एक दूसरे को ईस्टर बनी व ईस्टर एग दिए और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

भोर होते ही सभी मसीही परिवारों के घरों में प्रार्थनाएं शुरू हो गई थीं। घरों में सभी लोगों ने जगह - जगह कैंडल प्रज्ज्वलित किए और प्रभु यीशु की स्तुति करना शुरू कर दी। साथ ही पवित्र बाइबिल का पाठ किया। यलो चर्च में रेव्हरन जॉन एस स्टीफन ने प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु के दुनिया में आने का जो मकसद था, वह उनके पुनर्जीवित होने पर पूर्ण हुआ। ईश्वरीय सामर्थ जिसमें मनुष्य की रचना हुई है। उसकी सामर्थ के द्वारा प्रभु पुन: जीवित हुए हैं। हम इस पर विश्वास करें और अपने प्राणों को नाश होने से बचायें। सेंट एंथोनी चर्च में ईस्टर की प्रार्थना हुई। बिशप स्वामी पीटर परापुल्लिल ने कहा कि मनुष्य को नया जीवन देने के लिए प्रभु यीशु पुनर्जीवित हुए हैं। वह मृत्यु के बाद तीसरे दिन पुर्नजीवित हो उठे थे। प्रार्थना एवं पूजा का प्रसारण ऑनलाइन किया गया। सेंट जूड चर्च में फादर फ्रेडरिक ने लोगों के सुख शांति के लिए प्रार्थना की। इधर, अनुकृति मसीह, ऋतिका, जैनीफर, साशा, अमन, इवा आदि श्रद्धालुओं ने अपने - अपने घरों में ईस्टर की प्रार्थनाएं कीं और कैंडिल प्रज्ज्वलित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed