फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Trola killed woman, husband injured

ट्राला की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

Fri, 11 Mar 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी Updated Fri, 11 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Trola killed woman, husband injured
accident, jhansi news - फोटो : demo pic
झांसी। बड़ागांव थानांतर्गत हाईवे पर बृहस्पतिवार को बाइक सवार दंपति को ट्राला ने टक्कर मार दी जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया।
विज्ञापन

आगरा के न्यू आगरा थानांतर्गत नगला पदी निवासी कमल सिंह (50) अपनी पत्नी सरोज देवी (45) के साथ बड़ागांव स्थित अपनी रिश्तेदारी में आए थे। बृहस्पतिवार की रात को दंपति रिश्तेदार की बाइक से समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हाईवे पर रास्ते में ट्राला ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे सरोज देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कमल सिंह घायल हो गए। हादसा होते ही चालक ट्राला को भगाकर ले गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल कमल सिंह को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



आर्थिक तंगी से परेशान होकर लगाई फांसी, मौत
झांसी। आर्थिक तंगी से परेशान एक व्यक्ति ने बुधवार को नशे की हालत में घर के अंदर फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया कि बबीना के टपरिया निवासी रघुवीर प्रजापति (30) पुत्र राजाराम आर्थिक तंगी से परेशान चल रहा था। बुधवार की सायं वह नशे की हालत में घर आया और कुछ समय बाद मौका मिलते ही कमरे में फांसी लगा ली। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लेश में आग लगाने वाली महिला की जान गई
झांसी। मानसिक क्लेश से परेशान होकर आग लगाने वाली महिला ने बृहस्पतिवार को मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। सीपरी बाजार थानांतर्गत सिद्धेश्वर आईटीआई निवासी नेहा (21) पत्नी शिवा रायकवार ने एक मार्च को आत्महत्या की मंशा से मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली थी। आग बुझाकर परिजन उसे मेडिकल कालेज लेकर आए, जहां बृहस्पतिवार को उसने दम तोड़ दिया।  


घायल युवक की मौत
झांसी। दतिया के सेवड़ा में चाकू के प्रहार से घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया है।
उल्लेखनीय है कि छह मार्च को दतिया के सेवड़ा निवासी पूरन सिंह (30) पुत्र रामसेवक ने परिचित को फोन लगाया मगर रांग नंबर डायल हो गया। फोन उठाने वाले से परिचय पूछा तो उसने अपशब्द कहते हुए बाप होने की बात कही। इस पर दोनों के बीच फोन पर तीखी नोंकझोंक हुई और बाजार में मिलने की बात हुई। जैसे ही पूरन बताये स्थान पर पहुंचा वैसे ही उस पर चाकू से प्रहार करके उसे लहूलुहान कर दिया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कालेज आए, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed