{"_id":"56db31214f1c1b012d8b4e7b","slug":"half-a-dozen-injured-in-two-accidents-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हादसों में आधा दर्जन घायल, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो हादसों में आधा दर्जन घायल, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ललितपुर।
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
accident, lalitpur news
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दो स्थानों पर रात में हुई दो मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई] जबकि मासूम बालिका सहित आधा दर्जन लोग घायल हुए। हादसे में घायल चार लोगों की हालत गंभीर हैं।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम जबराताल निवासी संतोष पुत्र चन्द्रभान अपने गांव के पहलवान पुत्र हरनारायण एवं पुलिस चौकी चकरपुर अंतर्गत ग्राम चनौली निवासी अपने रिश्तेदार मानसिंह पुत्र चमन के साथ बाइक से तालबेहट की ओर आ रहा था। झरर घाट पुल के पास उनकी बाइक एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गए।
जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी तालबेहट भिजवाया, जहां पहलवान को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल संतोष एवं मानसिंह को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, तेरईफाटक चौकी अंतर्गत मंगलपुरा के पास सेरवासकलां निवासी विजय सिंह पुत्र रामसिंह और धमकना निवासी गब्बू पुत्र रामलाल यादव की बाइकें आपस में टकरा गई। हादसे में विजय सिंह और गब्बू सहित सविता पत्नी अजब सिंह तथा चार वर्ष की राशि पुत्री अजब सिंह चोटिल हो गई।
सभी को उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया। यहां से विजय सिंह और गब्बू को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।