{"_id":"56e1c8dc4f1c1b19488b4568","slug":"case-of-contract-killer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपारी किलर की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुपारी किलर की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
murder, jhansi news
- फोटो : demo pice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सुपारी किलर भागीरथ कुशवाहा की सनसनीखेज हत्या के मामले में निवाड़ी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को झांसी से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीमें बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही हैं।
उल्लेखनीय है कि टीकमगढ़ के पलेरा में छह दिन पूर्व मारुति कार के अंदर करीब 30 वर्षीय युवक का अधजला शव मिला था जिसकी शिनाख्त झांसी के सुपारी किलर भागीरथ कुशवाहा पुत्र रामगोपाल के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि भागीरथ की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को जलाकर शिनाख्त छुपाने का प्रयास किया गया है। कब्जे में ली गई कार और मोबाइल टावर के संपर्क में आए संदिग्ध मोबाइल नंबरों के आधार पर निवाड़ी पुलिस ने पता कर लिया कि हत्या करने वाले झांसी के नवाबाद थानांतर्गत आंतिया तालाब व तहसील के आसपास क्षेत्र के रहने वाले हैं।
इन लोगों की तलाश में पुलिस की टीमों ने बुधवार को झांसी में करीब आधा दर्जन स्थानों पर छापे मारे, मगर हर जगह पर ताले लगे मिले। इसके बाद पुलिस ने हत्यारोपियों पर दबाव बनाने के लिए उनके रिश्तेदारों व नजदीकियों पर शिकंजा कसना शुरू किया। निवाड़ी इंस्पेक्टर के अनुसार बृहस्पतिवार को आंतिया तालाब क्षेत्र निवासी सुरेश व उमा शंकर उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से की गई पूछताछ में कई जानकारियां मिली हैं। इस आधार पर निवाड़ी की पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को कई स्थानों पर छापे मारे। निवाड़ी पुलिस का कहना है कि सुपारी किलर की हत्या में शामिल अन्य आरोपी भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।