{"_id":"5e8c88a68ebc3e72bd7116ba","slug":"corona-suspect-runs-from-medical-college130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज से भागा कोरोना का संदिग्ध मरीज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना का संदिग्ध मरीज मंगलवार तड़के भाग गया। बबीना निवासी मरीज का पांच अप्रैल को कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। अब तक जांच रिपोर्ट भी नहीं आई है। कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में आइसोलेशन वार्ड बना हुआ है। यहां पर बीते पांच अप्रैल को 55 वर्षीय बबीना के भिंडवारा गांव निवासी कोरोना के संदिग्ध मरीज को भर्ती किया गया था। उसे सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। उसके साथ सदर बाजार निवासी एक और कोरोना की संदिग्ध महिला भर्ती थी। दोनों की कोरोना जांच के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए थे। कॉलेज की लापरवाही से मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे कोरोना का संदिग्ध मरीज भाग गया। काफी देर तक तो किसी को भनक ही नहीं लगी। बाद में जब जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मरीज की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।