फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ststue theaft

अष्टधातु की मूर्ति चोरी 

Fri, 11 Mar 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 11 Mar 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
ststue theaft
मुरादगंज में मंदिर से मां अन्नपूर्णा की मूर्ति चोरी के बाद जांच करता डाग स्क्वायड।
 लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मुरादगंज में बुधवार की रात में राम जानकी मंदिर से चोर चैनल काटकर लाखों रुपये कीमत की मां अन्नपूर्णा की मूर्ति चुरा ले गए। तीन माह में इसी मंदिर में दूसरी बार चोरी की घटना होने से पुलिस हैरान हो गई है। डाग स्क्वायड टीम बुलाकर जांच कराई गई लेकिन कोई खास सुराग नहीं मिल सका। स्‍थानीय लोगों का कहना है कि मूर्ति अष्टधातु की थी। 
विज्ञापन


मुरादगंज में रामजानकी मंदिर स्थित है। यहां पूजा पाठ और देखभाल नरसिंह बहादुर सिंह के परिवार के लोग करते हैं। एक जनवरी को इस मंदिर से चोरों ने राम जानकी की मूर्ति चुरा लिया था। जिसे काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने बरामद कर लिया। मूर्ति चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने दोबारा बुधवार को मंदिर का चैनल तोड़कर मां अन्नपूर्णा की मूर्ति चुरा ले गए।
विज्ञापन


सुबह जब पूजा के लिए मंदिर खुला तो लोगों को जानकारी हुई। आस पास के काफी लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई जहां लोगों ने पुलिस की शिथिलता को लेकर आक्रोश जताया। लोग आए दिन चोरी की घटनाओं से दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed