फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   arrested with digapam

मोबाइल, डाइजापाम के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 11 Mar 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 11 Mar 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
arrested with digapam
भंडारी स्टेशन स्थित आरपीएफ थाना पुलिस गिरफ्त में डायजा फाम के साथ पकड़ा गया युवक।
 जीआरपी की टीम ने बुधवार की शाम भंडारी स्टेशन से एक युवक को डाइजापाम और चोरी की मोबाइल के साथ दबोच लिया। आरोपी युवक कई दिनों से स्टेशन और ट्रेनों में चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर युवक का चालान कर दिया। 
विज्ञापन


जौनपुर जंक्शन पर कई दिनों से चोरी व छिनैती की घटनाएं बढ़ गई थी। इसे गम्भीरता से लेते हुए जीआरपी टीम चोरों की खोज में जुटे हुए थे। बुधवार की देर शाम टीम भंडारी स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर छानबीन कर रही थी, इसी बीच एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखा। पुलिस का देख युवक वहां से भागने की कोशिश किया लेकिन सिपाही प्रवेश दुबे और अन्य सिपाहियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। 
विज्ञापन


 तलाशी के दौरान उसके पास से 120 ग्राम नशीला पदार्थ डाइजपाम, चोरी की दो मोबाइल मिला। उसने अपना नाम राशिद पुत्र मो. असलम निवासी समुसुद्दीनपुर भंडारी कोतवाली बताया।           उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। जीआरपी टीम में एसआई केके सिंह, संतोष श्रीवास्तव, प्रवेश कुमार दुबे,  इंद्रदेव सिंह, भानु सिंह और अरविन्द तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed