{"_id":"56dc69b44f1c1b574b8b4572","slug":"a-broken-statue-of-baba-jalaun-hrdul","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन में तोड़ी गई बाबा हरदौल की मूर्ति ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालौन में तोड़ी गई बाबा हरदौल की मूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 06 Mar 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
भगतसिंह नगर इलाके में मंदिर में टूटी पड़ी लाला हरदौल की मूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अराजकतत्वों ने शनिवार रात भगत सिंह नगर इलाके में बने मंदिर में रखी लाला हरदौल की मूर्ति तोड़ दी। साथ ही पास स्थित हनुमान मंदिर में शराब पीकर चोरी की। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर सैकड़ों लोग सड़क पर आकर नारेबाजी करने लगे। बवाल की आशंका में कई थानों की फोर्स बुला ली गई। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी और एसपी ने कार्रवाई
का आश्वासन देकर भीड़ को जैसे-तैसे शांत किया। सुबह घटना की जानकारी होते ही लोगों में रोष फैल गया। ये लोग अराजकतत्वों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर आ गए। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही कोंच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझाने का प्रयास किया, पर लोगों ने पुलिस की एक न सुनी। ये लोग आला अधिकारियों को मौके पर
बुलाने की जिद पर अड़े थे। बवाल बढ़ता देख कई थानों की फोर्स बुला ली गई। इस बीच जानकारी पाकर जिलाधिकारी रामगणेश और एसपी एन कोलांचि कस्बे में पहुंचे। डीएम और एसपी
विज्ञापन
ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और मूर्ति तोड़ने वालों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। एहतियात के तौर पर एएसपी शकील अहमद कोंच में ही जमे रहे। पुलिस फोर्स भी कस्बे में रुकी रही। पुजारी संत रामदास की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।