फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After the devastation of drought, unseasonal rain

सूखे के बाद बेमौसम बारिश से तबाही

Mon, 14 Mar 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 14 Mar 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
After the devastation of drought, unseasonal rain
डकोर क्षेत्र में बर्बाद फसल दिखाता किसान। - फोटो : अमर उजाला
 जनपद में किसान वैसे ही कई वर्षों से दैवी आपदा झेल रहा है। खेती में कुछ हासिल नहीं हो रहा है। चार-पांच साल से सूखा झेल रहे किसानों पर मौसम कहर बनकर टूट रहा है। सात दिन पहले ओला, दो दिन पहले पानी और फिर रविवार की रात हुई बरसात ने सारी उम्मीदें तोड़कर रख दी हैं। खेतों में खड़ी गेहूं, मटर, चना, लाही, मसूर आदि की फसलें बर्बाद हो गई हैं।   
विज्ञापन


एक सप्ताह में तीन बार आंधी, ओलावृष्टि व बारिश से डकोर समेत जिले के तमाम गांवों में खेतों में खड़ी गेहूं, चना, मटर, लाही आदि की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गईं हैं। इससे किसान काफी परेशान है। कई वर्षों से जनपद में सूखा, ओलावृष्टि से फसलें खराब होती जा रहीं हैं। इस बार भी किसानों ने बीज, खाद कर्जा में लेकर जैसे, तैसे फसल की बुवाई की थी मगर तेज
विज्ञापन


आंधी, ओले व बारिश से दलहन की पकी खड़ी व कटी फसल बर्बाद हो गई। इससे अब पैदावार पर खासा असर पड़ेगा और जो पैदावार होगी भी उसका स्तर बेहद कमजोर होने से दाम नहीं मिलेंगे। लाही की कटी व खड़ी फसल भी बारिश व आंधी में झर गईं। मटर की कटी फसल भी भीगकर सड़ने लगी है। किसान भूरे खां, शांतिस्वरुप, दिनेश, रामपाल, बंटे, उम्मेद अली,
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्ण स्वरूप त्रिपाठी, देवेंद्र सिंह,चरन सिंह आदि का कहना है कि बारिश का पानी गेहूं के खेतोें में भर गया है।  आंधी से फसल खेतों मेें गिर पड़ी है। किसानों ने बताया कि अभी तक सूखे का दंश झेल रहे थे, अब बेमौसम बारिश ने तो पूरी तरह से तबाह कर दिया है।

कच्ची दीवार ढहने से किशोरी सहित दो घायल
आंधी व बारिश से बचने के लिए खड़े किशोरी व युवक कच्ची दीवार ढहने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डाक्टर ने उन्हें मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला बघौरा निवासी राजेश की बेटी रोजी (16) रविवार की रात दुकान से सामान खरीदने गई थी। वहीं अमरींद्र

कुमार (18) भी कहीं जा रहा था।  रात करीब साढ़े आठ बजे तेज आंधी के साथ बारशि होने लगी। इस पर दोनाें वही एक कच्ची दीवार के सहारे पानी से बचने के लिए खड़े हो गए।

तभी दीवार  ढह गई और दोनाें उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और दोनाें को निकालकर परिजनाें को सूचना दी। परिजन दोनाें को जिला अस्पताल ले गए जहां से मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया।

बिजली गिरने से दीवार में छेद, उपकरण फुंके
बारिश के साथ बिजली गिरने से एक व्यक्ति के मकान की दीवार में छेद हो गया। इस दौरान घर में रखे लगभग एक लाख के विद्युत उपकरण फुंक गए। रात 9 बजे बारिश के दौरान कस्बा के मोहल्ला फर्रासखाना निवासी राजू शुक्ला के मकान पर बिजली गिरी। इससे दीवार में छेद हो गया। वहीं, घर में करंट दौड़ गया जिससे दो इनर्वटर, छह पंखा, तीन टीवी,


दो फ्रिज, एक स्टेबलाइजर, 12 सीएफएल समेत घर की पूरी  लाइन व बोर्ड जल गए। इस दौरान घर के सदस्य एक कमरे में दुबके रहे। वहीं, कदौरा के मोहल्ला पूर्वा में भी किशोर बाबू बाल्मीकि के छत पर भी बिजली गिर गईं जिससे छज्जा क्षतिग्र्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed