{"_id":"56e05a764f1c1b85528b4583","slug":"in-the-name-of-recovery-in-the-hospital-delivery","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में प्रसव के नाम पर वसूली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में प्रसव के नाम पर वसूली
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
डिलीवरी में घूसखोरी की शिकायत लेकर सीएमएस से शिकायत करने पहुंची आशा कार्यकत्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के प्रसव के लिए अवैध वसूली किए जाने की शिकायत गांव धौरपुर की आशा कार्यकत्रियों ने बुधवार को सीएमएस से की।
आशा कार्यकत्री कुसुमा ने बताया कि वह पांच मार्च को कमलेश नाम की एक महिला को जिला अस्पताल में डिलीवरी के लिए लाई थीं, उनसे डिलीवरी के लिए पांच सौ रुपये की मांग की गई। इसी तरह आशा कार्यकत्री रिंकी ने बताया कि वह रघनियां की रेनू को डिलीवरी के लिए अस्पताल लाईं थी, उनसे भी पांच सौ रुपये मांगे गए। इन आशा कार्यकत्रियों का यह भी आरोप था कि पैसे नहीं होने की स्थित उनकी पायजेब तक को गिरवी रखने की पेशकश की गई। इस मामले में जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है। सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह का कहना है कि उन्हें इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।