{"_id":"56e6fc1e4f1c1b594a8b48f5","slug":"electricity-meters-in-the-village-seem-to-be-getting-on-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में लग रहे विद्युत मीटरों पर हो रही अवैध वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में लग रहे विद्युत मीटरों पर हो रही अवैध वसूली
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। विद्युत विभाग ने गांव गांव विद्युत मीटर लगवाना शुरू कर दिया है। ऐसे में विद्युत मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली भी शुरू हो गई है। मीटर लगाने के नाम पर विद्युत कर्मियों ने ग्रामीणों से अवैध रूप से सुविधा शुल्क वसूल करना शुरू कर दिया है। इसकी शिकायत कई ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से भी की है।
गांव-गांव विद्युत विभाग ने घर-घर मीटर लगाए जाने का कार्य शुरू कर दिया है। दो से लेकर तीन माह में मीटर लगाए जाने के काम को पूरा करना है। ऐसे में काफी तेजी के साथ ग्रामीण इलाकों में उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाए जाने का काम विद्युत टीमें कर रही हैं, लेकिन कुछ विद्युत कर्मियों ने विद्युत मीटर लगाने के काम को अवैध कमाई का जरिया बना लिया है। मीटर लगाने के नाम पर ग्रामीणों से दो सौ रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक की वसूली की जा रही है। इसकी शिकायत ग्रामीण अधिकारियों से भी कर रहे हैं। अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि विद्युत मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। उन्हाेंने ग्रामीणों से आह्वान किया है कि विभाग द्वारा विद्युत मीटर निशुल्क रूप से लगाए जाते हैं। यदि कोई भी उनसे मीटर लगाने के नाम पर रुपये मांगे तो वह एक्सईएन से इसकी शिकायत करें।