{"_id":"56e0614c4f1c1b48558b456c","slug":"trola-quad-entered-car-two-people-seriously","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉला में घुसी कार, दो लोग गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉला में घुसी कार, दो लोग गंभीर
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। कोतवाली चंदपा के निकट खड़े आलू से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉला में ईको कार घुस गई, जिसमें दोनों कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह ईको कार हाथरस से आगरा की तरफ जा रही थी। तभी अचानक चालक का संतुलन स्टेयरिंग से हट गया और कार पीछे से ट्रॉला में जा घुसी। हादसे में ईको में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद चालक ट्रॉला को छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉला में आलू के बोरे लदे थे, जो हाथरस से चंदपा की ओर जा रहा था। इस दौरान पेट्रोल पंप से कुछ आगे पीछे से आ रही ईको कार इसमें जा घुसी, जिससे ईको कार संख्या डीएल-2सी, एक्यू 3848 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार चालक श्रीगोपाल पुत्र चेतराम निवासी छलेसर आगरा के अलावा पूरन पुत्र गेंदालाल निवासी पीलीभीत सवार था। यह लोग जीआरबी कोल्ड स्टोर खंदौली के लिए जा रहे थे।