{"_id":"56e467704f1c1ba3778b45a6","slug":"the-accused-then-ran-up-the-rope-handcuffs-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथकड़ी की रस्सी खोल फिर भागा आरोपी, पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथकड़ी की रस्सी खोल फिर भागा आरोपी, पकड़ा
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद/हाथरस। तालाब चौराहे पर एक आरोपी फिर पुलिस की पकड़ से छूटकर भाग गया और मोहल्ला श्रीनगर के एक घर में जा छिपा। पुलिसकर्मियों ने आरोपी का पीछा किया। देर तक उसका पता नहीं चला। इस बीच मोहल्ले की एक महिला ने आरोपी के शौचालय में छिपा होने के बारे में बताते हुए शोर मचा दिया। लोगों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। चंद रोज पहले भी कोर्ट में पेशी के दौरान सदर कोतवाली पुलिस की पकड़ से एक अन्य आरोपी भाग निकला था, हालांकि इसे भी बाद में दबोच लिया गया था।
आरोपी फिरोज अली पुत्र जाफर अली निवासी खेरिया मोड़, धनौली, मलपुरा, आगरा को सादाबाद पुलिस ने शुक्रवार को गश्त के दौरान पकड़ा था। इसके पास से चोरी की क्वालिस कार, एक तमंचा और दो कारतूस मिले थे। चोरी और अवैध रूप से अवैध हथियार रखने के आरोप में फिरोज को शनिवार को हाथरस में कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उसे थाने के हेड कांस्टेबल अशोक कुमार और राकेश कुमार अलीगढ़ जेल ले जा रहे थे। बस पकड़ने के लिए वह तालाब चौराहे पर खड़े थे। इस बीच आरोपी हथकड़ी की रस्सी खोलकर मंदिर राम दरबार के बगल वाली गली में भाग गया। 50 की उम्र के करीब रहे हेड कांस्टेबलों ने भी पीछे दौड़ लगा दी और अधिकारियों को सूचित कर दिया। आरोपी को 15 मिनट बाद दबोच लिया गया। हालांकि मदद के लिए कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पकड़े जाने पर भीड़ ने आरोपी की धुनाई भी कर दी। आरोपी को सदर कोतवाली ले जाया गया और वहां से सतर्कता बरतते हुए अलीगढ़ जेल ले जाया गया। इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि सादाबाद पुलिस के कहने पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।