फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Stealing wheat from Fort station turmoil

किला स्टेशन पर गेहूं चोरी से खलबली

Fri, 11 Mar 2016 12:45 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Mar 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। उत्तर-मध्य रेलवे के स्टेशन हाथरस किला पर उतरने वाली खाद और अनाज की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए रैकों से आने वाला अनाज किस तरह किला रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की कमी से खुर्द-बुर्द हो जाता है, इसकी बानगी हाल ही में देखने को मिली है। बुधवार को आई गेहूं की रैक से आधा दर्जन गेहूं की बोरियां रात के अंधेरे में चोरी हो गईं। जानकारी होने पर ठेकेदार के लोगों ने आरपीएफ के साथ मिलकर चार बोरी गेहूं तो वाटर वर्क्स की झाड़ियों से बरामद कर लिया है, लेकिन ठेकेदार ने किसी भी प्रकार का बखेड़ा खड़ा करने से बचने के लिए अपना गेहूं वापस लेकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

यह पहला मौका नहीं है, जब स्टेशन पर रैकों से उतरा अनाज चोरी हुआ है। इससे पूर्व भी इस तरह की घटनाएं होती रही हैं, फिर भी स्टेशन पर सुरक्षा इंतजामों में ढिलाई बरती जाती है। उत्तर-मध्य रेलवे का हाथरस किला स्टेशन जिला मुख्यालय पर होने के बावजूद यहां सुरक्षा पर रेलवे प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।  
विज्ञापन

आए-दिन इस स्टेशन पर गेहूं, चावल, दाल, यूरिया, डीएपी की रैक भी अक्सर लगती रहती हैं। इसकी सुरक्षा को लेकर ठेकेदार को अपने निजी लोगों का ही सहारा लेना पड़ता है। विगत दिनों ठेकेदार के लोगों की निगरानी में कमी आते ही चोरों ने स्टेशन पर खड़ी रैक से गेहूं की चोरी कर ली। इसकी भनक लगते ही ठेकदार के लोगों ने इन गेहूं चोरों का पीछा किया, जिससे यह चोर वाटर वर्क्स पानी की टंकी के निकट चोर इन गेहूं की बोरियों को छोड़कर भाग गए। अब ठेकेदार ने आरपीएफ और जीआरपी से रैक की अनलोडिंग के वक्त इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed