{"_id":"56e1c5584f1c1b46478b456b","slug":"relatives-carry-a-student-charged","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार पर छात्रा को ले जाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्तेदार पर छात्रा को ले जाने का आरोप
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने फीरोजाबाद के एक युवक के विरुद्ध अपनी रिश्तेदार छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। छात्रा की बड़ी बहन के मुताबिक आरोपी रिश्तेदार बीते साल 23 नवंबर को शहर के एक कॉलेज से उनकी बहन को अपने साथ ले गया था।
आरोपी कौशलेंद्र फीरोजाबाद के खैरगढ़ गांव का रहने वाला है। बीए प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली अपनी रिश्तेदार पर उसकी नजर पहले से थी। कई महीनाें तक फोन पर बात करने के बाद उसने अपनी रिश्तेदार को साथ चलने के लिए मना लिया। एक दिन वह छात्रा के कॉलेज पहुंच गया और वहीं से उसे अपने साथ ले गया। इस संबंध में छात्रा की बड़ी बहन ने पहले कोतवाली पुलिस को शिकायत की थी, लेकिन तब पुलिस ने मुकदमा लिखने से इंकार कर दिया था। इसके बाद उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। इंस्पेक्टर मनोज शर्मा का कहना है आरोपी की तलाश की जाएगी और जल्द से जल्द पुलिस छात्रा को बरामद करेगी।