{"_id":"56df18e34f1c1b6f788b45ba","slug":"rape-with-child-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से अधेड़ ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची से अधेड़ ने किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
Updated Wed, 09 Mar 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
बच्ची से रेप
- फोटो : फाइल फाेटाे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। मंगलवार को जहां एक ओर विश्व महिला दिवस मनाया जा रहा था, वहीं जिले के एक गांव में बच्ची के साथ दरिंदगी की गई। मुरसान क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की बालिका से 55 साल के अधेड़ ने दुष्कर्म कर दिया। परिजनों ने आरोपी को जमकर पीटा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बच्ची के पिता का कहना है कि वह मजदूरी कर अपना गुजारा करते हैं। मंगलवार दोपहर को परिवार के सदस्य बच्ची को छोड़कर आलू बीनने खेत पर गए थे। लौटने पर उन्हें बेटी खून से लथपथ मिली। पूछने पर उसने पड़ोसी सरवर सिंह के दुष्कृत्य के बारे में बताया।
बिटिया के साथ हुई दरिंदगी पर परिवार का खून खौल उठा और उन्होंने सरवर सिंह को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस आरोपी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची, यहां भी गुस्साए परिजनाें ने सरवर को धुनने की कोशिश की।
विज्ञापन
मुरसान थानाध्यक्ष एसपी सिंह का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध धारा 376 और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।