फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fire truck parked entered , six fire personnel injured

खड़े ट्रक में घुसी दमकल, छह फायर कर्मी घायल

Fri, 11 Mar 2016 12:47 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Fire truck parked entered , six fire personnel injured
आग बुझाने हाथरस आ रही गाड़ी सादाबाद में दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
सादाबाद/हाथरस। मथुरा रोड पर रुई की फैक्ट्री में लगी भीषण आग के बाद सादाबाद से आ रही दमकल बढ़ार चौराहे पर हादसे का शिकार हो गई। आलू से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉला से टकराने के बाद दमकल सड़क किनारे खड़े आलू से भरे ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में पांच दमकल कर्मी और एक ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए पहले सादाबाद सीएचसी ले जाया गया। जहां से उन्हें आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और काफी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

हादसा इतना जबर्दस्त था कि दमकल के परखच्चे उड़ गए। दमकल का कुछ हिस्सा ट्रैक्टर में फंस गया। मौके पर सादाबाद, चंदपा, सदर कोतवाली और हाथरस गेट पुलिस बल पहुंचा। सीओ सादाबाद नरेंद्र देव और  एफएसओ कुंवर सिंह भी मौके पर पहुंचे और दमकल में फंसे घायल फायर ब्रिगेड कर्मियों को निकालने में जुट गए। घायलों को निकालने के लिए दमकल के क्षतिग्रस्त हिस्सों को काटना पड़ा। दमकल के चालक प्रहलाद सिंह को काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। हादसे के बाद सादाबाद सीएचसी को अलर्ट कर दिया गया। प्रहलाद सिंह की गंभीर हालत देखते हुए तुरंत रेफर किया गया। वहीं हादसे में घायल हेड कांस्टेबल सुंदर सिंह, सिपाही चंद्रमोहन पाठक और उमेश चंद्र, होमगार्ड रूप किशोर और ट्रैक्टर चालक को कुछ देर बाद रेफर कर दिया गया। खबर लिखने तक ट्रैक्टर चालक का नाम-पता मालूम नहीं हो सका था।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप से पानी लेकर बुझाई आग
फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने में दमकल को काफी मुश्किल हुई। ट्रैक के दूसरी ओर होने के कारण यहां दमकल का पहुंचना पहले से ही कठिन था। वहीं पानी का कोई इंतजाम नहीं होने से आग बुझाने में दिक्कत हुई। फैक्ट्री के पास मौजूद एक पेट्रोल पंप से पानी भरकर दमकलों ने आग बुझाई। इसके अलावा मुरसान और हाथरस शहर से भी दमकलों को कई बार पानी भरकर लाना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधेरे ने अटकाया रोड़ा
फैक्ट्री में आग लगी तो थी लेकिन इसमें लपटें नहीं उठ रहीं थीं। जलती रुई केवल धधक रही थी। अंधेरा होने के कारण ज्यादा कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। सड़क पर भी अंधेरा छाया था। अंधेरे के कारण आग लगने पर पुलिसकर्मियों और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के लिए मुश्किल हुई। मौके पर पहुंचे लोगों ने सड़क पर रोशनी नहीं होने के लिए प्रशासन को जमकर कोसा भी। 


रात को मजदूर नहीं मिले
रुई की कुछ गांठे पानी डालने के बाद भी सुलग रही थीं। ऐसे में मालिकों की कोशिश इन गांठों को अलग कर बची हुई रुई को जलने से बचाने की थी। इसके लिए मजदूरों की तलाश की गई लेकिन मजदूर नहीं मिले और मालिक हाथ मलते रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed