फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike rider car collision killed doctor

कार की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत 

Fri, 11 Mar 2016 12:46 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Mar 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। कैलोरा चौराहे पर बुधवार रात हुए हादसे में डॉक्टर की मौत हो गई। सलेमपुर में शादी से लौट रहे डॉक्टर की बाइक को सामने से एक बोलेरो ने रौंद दिया। पुलिस ने मौके से बोलेरो को कब्जे में ले लिया और घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग निकला। अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों की शिकायत पर आरोपी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

डॉ. सुनील सिंह (52) पुत्र भागीरथ सिंह निवासी नगला उम्मेद आयुर्वेद के डॉक्टर थे। गांव में प्रेक्टिस करने के अलावा शहर में एक पॉश कॉलोनी में भी उनका क्लीनिक था। हादसे के बाद उनकी बाइक बोलेरो में फंस गई थी। मौके पर पहुंचे एसओ हाथरस जंक्शन अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि हादसे के बाद बाइक में आग लग गई थी। पानी डालकर इस आग को पुलिस ने बुझाया। घायल डॉक्टर को बचाने की कोशिश भी की गई लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे में डॉ. सुनील सिंह की मौत के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। रात को ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। रालोद जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठेनुआं भी मौके पर पहुंचे और गंाव में शोकग्रस्त परिवार को भी उन्होंने ढांढस बंधाया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद डॉ. सुनील सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed