फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four killed in road accidents, 18 people injured

सड़क हादसों में चार की मौत, 18 लोग घायल

Sat, 05 Mar 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sat, 05 Mar 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Four killed in road accidents, 18 people injured
शाहाबाद क्षेत्र में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपो। - फोटो : अमर उजाला
जिले में अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में चार की मौत हो गई। जबकि अट्ठारह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम गैइधरा के नवल किशोर (30) सात दिन पूर्व बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जिसकी शुक्रवार को उपचार के  दौरान लखनऊ में मौत हो गई। परिजन उसके शव को लेकर जिला अस्पताल आए। जहां पर उसको पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया गया। इधर, लोनार थाना क्षेत्र के सिलवारी के योगेश (3) सड़क किनारे खेल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकप डाला ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इधर, हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लमकन निवासी रामाधीन की पांच वर्षीय पुत्री दिव्यांशी सड़क हादसे में घायल हो गई।

उधर,  पीलीभीत के थाना विलास खेड़ा के ग्राम सजुरिया वितिश के दीपक (21) पुत्र सच्चिदानंद अपने साथी लवनीश के साथ संडीला में बीए की परीक्षा देने पैसेंजर ट्रेन से संडीला जा रहा था। आंझी शाहाबाद स्टेशन के निकट ट्रेन से गिर कर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना परिजनोें को दी गई।

हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बद्री पुरवा के राधेश्याम (36) गुरुवार की देर रात बरसोइया से अपने घर साइकिल से जा रहे थे। रास्ते में लगभग साढ़े आठ बजे अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने परिजनाें को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई राम विलास ने बताया कि उनके दो पुत्र और एक पुत्री है। वह किसी काम से बरसोइया गए थे। वहीं से वापस आ रहे थे।

उधर, शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में आंझी के पास शुक्रवार को ट्रैक्टर ने सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी। टेंपो चालक पेवर सराय निवासी मनोज (35), सुहीगपुर निवासी महेश्वर (15), फत्तेपुर निवासी सुदामा (45) व तीन अन्य यात्री घायल हो गए। सभी को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

जहां से डॉक्टर ने  तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम कराही पुरवा की राजबेटी (65), बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम मुहानपुरवा की बबलू (25) और थाना बेहटा गोकुल के ग्राम कमालपुर के जागेश्वर (50) सड़क हादसे में घायल हो गए। सभी साइकिल से जा रहे थे।

थाना क्षेत्र में बिल्हौर-कटरा मार्ग पर टाटा मैजिक को प्रचार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे टाटा मैजिक में सवार छह यात्री घायल हो गए। उनको इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। थाना क्षेत्र के बिल्हौर कटरा मार्ग पर तेरवा गांव के पास टाटा मैजिक को प्रचार वाहन ने टक्कर मार दी।

इससे टाटा मैजिक में सवार विजय पाल (22) निवासी श्याम पुरवा, शिव कुमार (38) निवासी नया गांव, बटेश्वर (80) निवासी बेहटा भदौर, प्रदीप (30) निवासी सीतापुर रोड़ लखनऊ, रोशनी (40) निवासी सरियापुर बिलग्राम व एक अन्य घायल हो गई। उनको स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

जनपद उन्नाव के बागंरमऊ थाने के ग्राम जोगी कोट निवासी ऋषि केश की गुरुवार की शाम को गांव से माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ब्योली हसनपुर में बारात गई थी। बारात में लड़की की चुनरी घर पर ही छूट गई।

इस पर उसका भाई राकेश (35) पुत्र रमेश चंद्र और उसका साथी दिनेश (30) पुत्र श्यामल निवासी मरथापुर थाना अकबर नगर जनपद अंबेडकर नगर के साथ बाइक से घर जा रहे थे। बिल्हौर कटरा मार्ग पर सुल्तानपुर पुलिया के पास बाइक पुलिया से टकरा गई।

इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना कोतवाल सियाराम सरोज को दी। इस पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल उन्नाव होने पर गंजमुरादाबाद चौकी प्रभारी एसएन शर्मा को सूचना दी।


वह मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed