{"_id":"60c4edf38ebc3ef43a35433f","slug":"hardoi1623518707","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में महिला समेत तीन के शव मिले","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गंगा में महिला समेत तीन के शव मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा में महिला समेत तीन के शव उतराते मिलने से सनसनी
विज्ञापन
- हरदोई और कन्नौज जनपद की सीमा पर गंगा नदी का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई । हरदोई और कन्नौज जनपद की सीमा पर अरवल थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी में तीन शव उतराते मिलने की जानकारी से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को निकलवाने की कवायद शुरू कर दी ।एसपी का कहना है कि शवों को निकाले जाने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा ।शनिवार रात अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम पतारपुरवा के निकट गंगा किनारे गए कुछ ग्रामीणों ने एक अधेड़ का शव किनारे पर लगा देखा तो इसकी चर्चा हो गई। कुछ देर बाद अन्य ग्रामीण भी पहुंचे और उक्त शव के पास ही गंगा में एक महिला और एक बालक का शव भी उतराता दिखा। एक साथ तीन शव देख कर ग्रामीणों में खलबली मच गई और सूचना अरवल पुलिस को दी गयी। साथ ही साथ कन्नौज जनपद की सीमा में स्थित नौरंगपुर चौकी को भी सूचना दी गई। नौरंगपुर चौकी क्षेत्र के बदनापुर गांव से भी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शवों को निकलवाने की कवायद की जा रही है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है । शव निकलवाए जाने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक को भेजा गया है।