{"_id":"56e1c6704f1c1bb1478b4568","slug":"burning-were-killed-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलाकर हत्या की थी किशोर की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलाकर हत्या की थी किशोर की
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Fri, 11 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवायजपुर। लोनार थाना क्षेत्र में खेत में मिले किशोर की जलाकर हत्या की थी। पोस्टमार्टम में मामले का खुलासा हुआ। वहीं ने पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम नगरा प्रहलादपुर निवासी श्रीराम के 15 वर्षीय पुत्र शेरू का शव गांव के पश्चिमी राम नरेश के खेत में पड़ा मिला था। उसका पूरा शरीर जला हुआ था।
विज्ञापन
गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम सूत्रों की मानें तो किशोर की मौत जलने से हुई। उसको जलाकर मारा गया था। मृतक की मां माधुरी ने गांव निवासी भैयालाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के संबंध में पिता श्री राम ने बताया कि वह घर पर नहीं था। उसका पुत्र जीजा के घर जाने को निकला था। उसके बाद उसका पता नहीं चला। वहीं, थाना प्रभारी श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि किशोर की हत्या अवैध संबंधों के कारण हुई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन