फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bus hit bike. two brothers included women killed

बाइक से भिड़कर बस पलटी, दो भाइयों समेत तीन की मौत

Fri, 11 Mar 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Fri, 11 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
bus hit bike. two brothers included women killed
बस पलटी - फोटो : अमर उजाला

कछौना (हरदोई)। नेत्र रोगियों और उनके  तीमारदारों को ले जा रही प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। इनका फुफेरा भाई बाल-बाल बचा। अनियंत्रित बस भी खाई में पलट गई। इससे बस में सवार वृद्ध की जान चली गई और 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों को लखनऊ और जिला अस्पताल रिफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। यह हादसा गुरुवार सुबह 9 बजे कछौना थाना क्षेत्र के लखनऊ-हरदोई मार्ग पर हुआ।

विज्ञापन


कासिमपुर थाना क्षेत्र के लोगों को आंख के आपरेशन के लिए कोई संस्था जिला अस्पताल ले जा रही थी। बस में 26 लोग थे। डाबर हर्बल फार्म के पास पिकप डाला को ओवरटेक कर रही बस के आगे अचानक एक बाइक आ गई। बस की टक्कर से बाइक सवार ठाकुर (32) पुत्र मुन्ना निवासी चौपार टोल थाना संडीला और उसके छोटे भाई मानू (27) की मौके पर ही मौत हो गई। छिटककर दूर गिरने से इनका फुफेरा भाई संतोष (25) पुत्र कन्हई निवासी पतसेनी बाल-बाल बचा।
विज्ञापन


टक्कर से अनियंत्रित हुुई बस भी पलट गई। इससे कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रिठवे निवासी विश्वनाथ (70) पुत्र दर्शन सिंह, महदेई (70) पत्नी प्यारे लाल, दुलारखेड़ा निवासी धर्मिन (65) पत्नी बैजनाथ, रमाकंाती (45) पत्नी रतन लाल, कचहारी निवासी मनीस (40), महेश (45), बड़ा गांव निवासी कमल किशोर (40), मुन्नी देवी (65), मोहले (65), बिहारी (55), चांदू तिवारी (40), कांती (60), हिया गांव का मोहर अली (50), अमिदा (55), शाहपुर निवासी बाबू (59), असही निवासी मो. जाकिर (30), पड़री निवासी जगदीश (34) और दुलार (24) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां विश्वनाथ की मौत हो गई। महदेई को लखनऊ ट्रामा सेंटर और रसूला, रमाकंाती व धर्मिन को जिला अस्पताल रिफर किया गया है। एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, सीओ बघौली तारकेश्वर पांडेय भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed