{"_id":"56e31a194f1c1bf3218b456a","slug":"the-people-of-chandi-protest-on-development-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास न होने पर भड़के चंडीवासी, प्रदर्शन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विकास न होने पर भड़के चंडीवासी, प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,पिलखुवा
Updated Sat, 12 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 साल से मोहल्ले का विकास नहीं होने से परेशान सिखैड़ा रोड चंडी कालोनी के लोगों का गुस्सा बृहस्पतिवार दोपहर फूट गया। लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए मोहल्ले की सड़क बनवाने और विकास कराने की मांग की।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर सिखैड़ा रोड चंडी कालोनी के लोगों ने नगर पालिका पर विकास नहीं कराने का आरोप लगाया। आक्रोशित मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मोहल्ले में नगर पालिका की ओर से कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया है। कालोनी बनने के बाद भी सड़कें अब तक नहीं बनी हैं।
विज्ञापन
ऐसे में थोड़ी बारिश के पड़ते ही जलभराव हो जाता है। पूर्व में कई बार मोहल्ले का विकास कराने की मांग की जा चुकी हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उधर, पालिका के ईओ हेमराज का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जल्द जानकारी कर मोहल्ले के लोगों की समस्या का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदीप तेवतिया, प्रशांत सिंह, धर्मप्रकाश, राधे चौधरी, वीरसेन, राजेंद्र, रामरती, ज्ञानवीर सिंह, गौरव वर्मा, कुलदीप राणा, धर्मराज, पुष्पेंद्र, शीला, प्रियंका, सत्तो, बबीता, पायल गुड्डी, सतवीरी, पिंकी, लता, अलका, उर्मिला, पूनम सहित मोहल्ले के अन्य लोग शामिल रहे।