{"_id":"56e1a3014f1c1b363c8b4568","slug":"six-passengers-injured-in-train-by-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में जेबकतरे ने चाकू मारकर छह यात्रियों को घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में जेबकतरे ने चाकू मारकर छह यात्रियों को घायल किया
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 10 Mar 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में एक जेबकतरे ने पकड़े जाने पर छह यात्रियों को चाकू मारकर घायल कर दिया। इस पर गुस्साए यात्रियों ने उसे दबोचकर जमकर पीटा और बाद में जीआरपी के हवाले कर दिया। यात्रियों की पिटाई से गंभीर रूप से हालत जेबकतरे को मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही सिंभावली पार कर गढ़ की तरफ बढ़ी तो जनरल डिब्बे में सवार एक युवक को यात्रियों ने जेब काटने दबोच लिया। इस पर जेबकतरे ने चाकू निकालकर यात्रियों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
चाकू लगने से यात्री देवरिया निवासी अमित कुमार द्विवेदी, एक भिखारी समेत लोग घायल हो गए। घटना से गुस्साए दूसरे यात्रियों ने बहादुरी दिखाकर जेबकतरे को दबोच लिया। यात्रियों ने उसे जमकर पीटा और इसके बाद चेन खींचकर ट्रेन को गढ़ स्टेशन पर रुकवा लिया गया। यात्रियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी जेबकतरे को साथ ले गई।
विज्ञापन
जीआरपी चौकी इंचार्ज इंद्रजीत सिंह ने बताया कि यात्रियों की पिटाई से अलीगढ़ निवासी जेबकतरा सलीम गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे गढ़ अस्पताल भेजा गया, लेकिन यहां से गंभीर हालत में डाक्टरों ने जेबकतरे को मेरठ रेफर कर दिया है। जीआरपी चौकी इंचार्ज इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जेब कतरे का नाम सलीम है। वह अलीगढ़ का रहने वाला है। जेबकतरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
जब जेबकतरे ने यात्रियों पर हमला किया जनरल डिब्बे में अफरातफरी मच गई। यात्री इधर उधर भागने लगे। सबसे ज्यादा महिला और बच्चे दहशत में दिखे। करीब सात मिनट तक ट्रेन गढ़ स्टेशन पर खड़ी रही।