फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Boy dead body found.

गंगा में बहे बालक का शव बरामद

Thu, 10 Mar 2016 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 10 Mar 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
Boy dead body found.
dead body - फोटो : अमर उजाला

ब्रजघाट में गंगा स्नान के दौरान बहे बालक गौरव का शव तीन दिन बाद मल्लाहों ने पूठ के पास से बरामद कर लिया है। बेटे का शव देख परिजन बिलख उठे। वे बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए।

विज्ञापन


हरियाणा के सोनीपत के गांव शेरशाह के रहने वाले देवेंद्र मान परिवार के साथ दिल्ली के पालम क्षेत्र में रहते हैं। वह व्यापारी हैं। मंगलवार को वे पत्नी सुमन, इकलौते बेटे गौरव (10), सास सुमंतरा, सलज हेमा और साले जयदीप के साथ ब्रजघाट तीर्थनगरी में आए थे। यहां उन्हें फाल्गुन अमावस्या पर दिवंगत पितरों के तर्पण का अनुष्ठान कराना था।
विज्ञापन


दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जयदीप अपने तीन वर्षीय बेटे और भांजे गौरव के साथ गंगा में स्नाना कर थे। इसी दौरान गंगा के तेज बहाव में गौरव बह गया। जयदीप ने उसे डूबता देख शोर मचाया लेकिन पानी के  तेज बहाव के कारण गोताखोर और नाविक पानी में नहीं कूदे। देखते ही देखते गौरव आंखों से ओझल हो गया था। तीन दिन की तलाश के बाद मल्लाहों ने पूठ के पास से गौरव का शव बरामद कर लिया। जैसे ही माता-पिता ने बेटे का शव देखा वे बिलख उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव दो बहनों का इकलौता भाई था। वह गुड़गांव के स्कूल में पढ़ता था। इकलौते बेटे को खोने पर माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मां सुमन और पिता देवेंद्र मान ने बिलखते हुए बताया कि यदि गौरव ब्रजघाट आने की जिद न करता तो आज उनका बेटा जीवित होता।


चौकी इंचार्ज बीएस सोलंकी ने बताया कि तीन दिन बाद गंगा में बहे किशोर गौरव का शव बरामद कर लिया गया है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed