फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   seminar in gorakhpur university

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में जुटेंगे देश भर के विद्वान

Wed, 09 Mar 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 09 Mar 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
seminar in gorakhpur university
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
एक तरफ गोरखपुर यूनिवर्सिटी की वार्षिक परीक्षाएं पूरे रौ में हैं, तो दूसरी तरफ कई विभागों ने राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित करने के लिए कमर कस लिया है। परिसर के अगले चार दिनों तक शिक्षा शास्त्र, भौतिक विज्ञान और अंग्रेजी विभाग सेमिनार का आयोजन कर रहे हैं। इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार को भौतिक विज्ञान विभाग से होगी, जहां मजीठिया विभाग में ‘क्रियाशील पदार्थ’ विषय पर चर्चा के लिए देशभर के विद्वान जुट रहे हैं। 
विज्ञापन


पद्मश्री वैज्ञानिक प्रो. ओंकार होंगे मुख्य अतिथि
भौतिक विज्ञान विभाग में बृहस्पतिवार से ‘क्रियाशील पदार्थ’ विषय पर शुरू हो रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में पद्मश्री और शांति स्वरूप भटनागर विज्ञान पुरस्कार से अलंकृत प्रो. आेंकार नाथ श्रीवास्तव बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। प्रो. श्रीवास्तव को बीएचयू के नैनो साइंस एवं नैनो टेकभनोलॉजी प्रयोगशाला का जनक माना जाता है। विभागाध्यक्ष प्रो. सुग्रीव नाथ तिवारी ने बताया कि विशिष्ट अतिथि के तौर पर एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. ओंकार यादव मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि तीन दिन के सेमिनार में 34 व्याख्यान होंगे। इसके अलावा 160 से अधिक शोधपत्र ओरल व पोस्टर सत्रों में प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन


शिक्षा के चुनौतियों पर होगा मंथन
शिक्षा शास्त्र विभाग के दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार की शुरुआत शुक्रवार से होगी। ‘भारतीय संदर्भ में शिक्षा के मुद्दे और चुनौतियां’ विषय पर मंथन के लिए बतौर मुख्य अतिथि एनसीईआरटी, नई दिल्ली के प्रो. शंकर शरण आ रहे हैं। संयोजक प्रो. सुमित्रा सिंह ने बताया कि सेमिनार में नेपाल समेत देश के विभिन्न राज्यों के 400 से अधिक प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सात तकनीकी सत्रों में शिक्षक शिक्षा, पर्यावरण शिक्षा, शांति शिक्षा, जनसंख्या शिक्षा जैसे दर्जनों मुद्दोें पर चर्चा होगी। आयोजन शिक्षा संकाय भवन में ही होगा। समापन सत्र की मुख्य अतिथि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. विद्या अग्रवाल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिफ्टी इयर्स ऑफ कल्चरल स्टडी पर होगी चर्चा
अंग्रेजी विभाग में भी शुक्रवार से संवाद भवन में दो दिवसीय सेमिनार शुरू होगा, जिसमें पिछले 50 सालों में संस्कृति केंद्रित अध्ययन एवं इसके भावी आयामों पर चर्चा होगी। विभाग की अध्यक्ष प्रो. नंदिता सिंह ने बताया कि सेमिनार में दिल्ली यूनिवर्सिटी की पूर्व प्रोफेसर डॉ. हरीश त्रिवेदी बतौर मुख्य वक्ता शिरकत कर रहे हैं। लखनऊ यूनिवर्सिटी की प्रो. रानू उनियाल का विशेष व्याख्यान होगा। 


डाटा मैनेजमेंट का गुर सीखेंगे प्राचार्य
आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चयन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में 13 मार्च को संवाद भवन में महाविद्यालयों के प्राचार्यों की कार्यशाला आयोजित की गई है। ‘डाटा मैनेजमेंट एंड नैक एक्रेडेशन’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में प्राचार्य डाटा मैनेजमेंट के गुर सीखेंगे। आईक्यूएसी के निदेशक एचएस बाजपेयी ने बताया कि ई-मेल के जरिए प्राचार्यों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। निदेशक ने औपचारिक सूचना न मिलने पर भी प्राचार्यों से प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed