{"_id":"56e2e1f94f1c1b58118b4568","slug":"protest-of-jwellary-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारियों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारियों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 11 Mar 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
सराफा व्यापारियों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया
- फोटो : rajesh kumar
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यापारियों ने शुक्रवार को अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। बंधु सिंह पार्क में एकत्र होकर व्यापारी घंटाघर पहुंचे और केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। वहीं, व्यापारियों ने बसपा प्रदेश अध्यक्ष से सर्किट हाउस में मिलकर ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष ने बसपा सुप्रीमो मायावती से वार्ता कर मामले को सदन में उठाने का आश्वासन दिया है।
व्यापारियों ने निर्णय लिया है कि वह शनिवार दोपहर 12 बजे मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर शहर में एक्साइज ड्यूटी का विरोध करेंगे। मंडल अध्यक्ष शरद चंद अग्रहरि ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि दस दिन से व्यापारी व कारीगर सड़क पर हैं लेकिन केंद्र सरकार बातों को नजरअंदाज कर रही है। इनको नहीं मालूम जब यूपीए सरकार थी तो हम लोगों ने 21 दिन तक दुकानें बंद कर सरकार को हिलाने का काम किया था और सरकार को झुकना पड़ा। वर्तमान केंद्र सरकार को भी झुकना पड़ेगा और एक्साइज ड्यूटी वापस लेनी होगी।
इस दौरान 9 मार्च को वित्त मंत्री अरुण जेटली की निकाली गई प्रतीकात्मक शव यात्रा के बाद शुक्रवार को लंगर लगाकर त्रिरात्री की गई। पुष्पदंत जैन, अतुल सर्राफ, राकेश वर्मा, महेश वर्मा, मदन वर्मा, धीरज, रमेश, विश्वनाथ सर्राफ, सुधीर जैन, आनंद जैन, सर्वेश रस्तोगी, हरिओम जायसवाल आदि उपस्थित थे।