{"_id":"56e07fcc4f1c1b1c6c8b45c0","slug":"fine-charge-on-displineless-girls-of-mmmut","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासनहीन छात्राओं को भरना होगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशासनहीन छात्राओं को भरना होगा जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 10 Mar 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी की अनुशासनहीन छात्राओं को जुर्माना भरना होगा। बीते दिनों महिला छात्रावास में विवाद करने और इसमें हस्तक्षेप करने वाली छात्राओं पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अर्थदंड लगाने का फैसला किया है। नियंता परिषद की ओर से लिए गए निर्णय के मुताबिक इन छात्राओं के अनुशासन के अंक भी काटे जाएंगे।
नियंता परिषद की ओर से लिए गए फैसले में बीटेक ईसीई तृतीय वर्ष की छात्रा श्रेया श्रीवास्तव को जुर्माना स्वरूप 5000 रुपये भरने होंगे, वहीं बीटेक तृतीय वर्ष मैकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा राधा पाल पर 2000 रुपये और स्वप्निल सिंह पर 1000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। श्रेया श्रीवास्तव और सुधा पाल के अनुशासन के 100 प्रतिशत अंक काटने का निर्णय लिया गया है, जबकि स्वप्निल सिंह और एक अन्य छात्रा के 50 प्रतिशत अनुशासन के अंक काट लिए जाएंगे।
एक अन्य आरोपी साक्षी गौतम को कड़ी चेतावनी देते हुए उसके अभिभावक को यूनिवर्सिटी बुलाया गया है। साक्षी के अभिभावक को उसके द्वारा भविष्य में अनुशासनहीनता न करने का भरोसा यूनिवर्सिटी प्रशासन को दिलाना होगा। नियंता परिषद ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर साक्षी द्वारा भविष्य में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता की जाती है तो उसे छात्रावास से बाहर करने की कार्रवाई की जाएगी।