{"_id":"56deeff04f1c1b7e688b4568","slug":"robbery-of-1-10-lakh-in-sikriganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकरीगंज में सेल्समैन से 1.10 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिकरीगंज में सेल्समैन से 1.10 लाख रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 09 Mar 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरीगंज क्षेत्र में बदमाशाें ने मंगलवार की दोपहर सेल्समैन पर हमला कर 1.10 लाख रुपये लूट लिए। पिकअप से वह उरुवां क्षेत्र के दुकानदारों को मसाला देने जा रहे थे। गाड़ी में चालक के अलावा दो मजदूर भी थे। सूचना पर एसओ के साथ पहुंचे सीओ खजनी राजेश भारती मामले की छानबीन कर रहे हैं।
सिकरीगंज प्रतिनिधि के अनुसार खजनी के रहने वाले राजेश कुमार की कस्बे में कसौधन ट्रेडर्स के नाम से गोल्डी मसाले की एजेंसी है। मंगलवार की सुबह सेल्समैन राकेश यादव पिकअप से चालक अनिल सिंह यादव और दो लेबर के साथ दुकानदारों को मसाला की आपूर्ति देने के साथ ही रुपये की वसूली करने निकले थे। भैसा बाजार, हरनही, महादेवा बाजार, सिकरीगंज और कुई बाजार में आपूर्ति देने के बाद उन्होंने बकाया रुपये दुकानदारों से लिए थे।
दोपहर दो बजे उरुवां बाजार जा रहे थे कि महुई गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर पिकअप रोकवा लिया। ड्राइवर पर तमंचा तान केबिन में रखे 1.10 लाख रुपये निकाल लिए। वारदात के बाद बदमाश कुई बाजार कस्बे की तरफ भाग निकले। सेल्समैन की सूचना पर पहुंचे एसओ सिकरीगंज एवं सीओ खजनी मामले की छानबीन कर रहे हैं।