{"_id":"56e581294f1c1b0d3b8b456f","slug":"grp-arrest-5-people-who-robb-passenger-in-train-feeding-poisonal-material","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की वर्दी में यात्रियों को लूटते थे जहरखुरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की वर्दी में यात्रियों को लूटते थे जहरखुरान
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 13 Mar 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन मे पुलिस की वर्दी पहनकर यात्रियो को लूटने वाले जहरखुरान।
- फोटो : rajesh kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी ने शनिवार रात पुलिस की वर्दी पहनकर ट्रेन में यात्रियों को लूटने वाले पांच जहरखुरानों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक, टैबलेट, मोबाइल और नशीला पाउडर बरामद हुआ है।
जीआरपी थाने में रविवार को प्रेस वार्ता कर एसपी रेलवे अतुल शर्मा ने बताया कि मऊ, दोहरीघाट के पंडितपुरवा का रहने वाला विनोद माली पहले खुद को सिपाही बताते हुए यात्रियों से दोस्ती करता था। इस दौरान गिरोह के अन्य सदस्य भी उसके आस-पास मौजूद रहते थे। इसके बाद उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर सभी जहरखुरान रुपये और सामान लूट लेते थे। शनिवार रात जीआरपी थाना प्रभारी गिरजाशंकर तिवारी ने रेलवे स्टेशन परिसर से विनोद और उसके चार अन्य साथियों को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए युवकों की पहचान कुशीनगर, हनुमानगंज के भेडीहरवा निवासी संतोष चौहान, रामकिशोर, रामपुर जंगल निवासी नंदलाल उर्फ नंदू, नेवतार बोधि छापर के रामदरश निषाद के रूप में हुई। इनके पास से चोरी की दो बाइक, तीन मोबाइल, दो टैबलेट, 555 ग्राम नशीला पाउडर मिला। रामकिशोर और संतोष जहरखुरानी के मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस की पूछताछ में गोरखपुर, लखनऊ, भटनी, देवरिया में हुई जहरखुरानी की पांच घटनाओं का पर्दाफाश हुआ है।
विज्ञापन
साथियों के पकड़े जाने पर बचाता था विनोद
सिपाही की वर्दी पहनकर ट्रेन में सफर करने वाले विनोद पर किसी की नजर अब तक नहीं पड़ी थी। लोगों को धोखा देने के लिए उसने फर्जी पहचान पत्र भी बनवा रखा था। कई बार साथियों के चोरी करते पकड़े जाने पर खुद को सिपाही बताकर थाने ले जाने की झूठी बात कहकर उन्हें छुड़ा लेता था।