फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   29 attack on police in 14 month

गोरखपुर में खत्म हुआ खाकी का इकबाल

Fri, 11 Mar 2016 01:47 AM IST
सतीश कुमार पांडेय, अमर उजाला, गोरखपुर।
सतीश कुमार पांडेय, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 11 Mar 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
29 attack on police in 14 month
पुलिस
खाकी के इकबाल को बदमाशों ने गोरखपुर में चुनौती दी है। 14 महीने के भीतर पूरे जोन में पुलिस पर 29 हमले हुए। इनमें आधे से ज्यादा मामले अकेले गोरखपुर के हैं। अधिकारियों के निर्देश पर मुकदमे तो दर्ज हुए, लेकिन वारदात को अंजाम देने वाले 40 लोगों को पकड़ने की हिम्मत पुलिस नहीं जुटा पाई। अभियुक्तों पर कार्रवाई न कर पानेे में देवरिया दूसरे और श्रावस्ती तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन


जनवरी 2015 से फरवरी 2016 के बीच गोरखपुर जोन की पुलिस 29 बार भीड़ के गुस्से का शिकार बनी। पुलिस को लेकर सबसे ज्यादा आक्रोश गोरखपुर में रहा। मार्च 2016 में खोराबार के बेलवार में कच्ची शराब पीने से पोस्टमैन की मौत के बाद पुलिस पर हमले की शुरुआत हुई। फरवरी के अंत तक यह आंकड़ा 13 तक पहुंच गया। दूसरे नंबर पर महराजगंज रहा, जहां चार बार पुलिस पर हमला हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने 433 लोगों को मुल्जिम बनाया। साथ ही 338 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। 55 लोगों का नाम जांच में गलत मिलने पर विवेचक ने बरी कर दिया, लेकिन अब भी पुलिस पर हमला करने वाले 40 लोग गिरफ्त से बाहर हैं। इनमें 27 गोरखपुर के, आठ देवरिया के और पांच श्रावस्ती के हैं। आईजी एचआर शर्मा ने पुलिस पर हमला करने वाले लोगों की गिरफ्तारी न हो पाने पर नाराजगी जताते हुए गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन के डीआईजी से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगने के साथ ही फरार चल रहे लोगों को गिरफ्तार कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना का विवरण लेने के बाद मैंने सभी रेंज के डीआईजी को खुद मानीटरिंग कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। पुलिस पर हमला करने वालों पर गुंडा, गैंगेस्टर एक्ट लगेगा। 
- एचआर शर्मा, आईजी 

पुलिस पर हमले की घटनाएं
जिला -------- घटनाएं -------- पकड़े गए आरोपी -------- फरार
  • गोरखपुर -------- 13 -------- 150 -------- 27
  • देवरिया -------- 01 -------- 37 -------- 08
  • कुशीनगर -------- 01 -------- 17 -------- 00
  • महराजगंज -------- 04 -------- 78 -------- 00
  • बस्ती -------- 04 -------- 41 --------  00
  • संतकबीरनगर -------- 03 -------- 28 -------- 00
  • सिद्धार्थनगर -------- 02 -------- 69 -------- 11 
  • श्रावस्ती -------- 01 -------- 13 --------  05
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed