फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   case of robbery file on diploma engineer

इंजीनियरों पर डकैती, जानलेवा हमले का केस

Sat, 05 Mar 2016 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Sat, 05 Mar 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
case of robbery file on diploma engineer
हंगामे के बाद डिप्लोमा इंजीनियरो से बात करते एडीएम सिटी। - फोटो : file photo
लोहिया इन्क्लेव में ठेकेदार की पिटाई कर तोड़फोड़ करने वाले डिप्लोमा इंजीनियरों पर पुलिस ने डकैती, जानलेवा हमला और बलवा का केस दर्ज कराया है। ठेकेदार ने पांच लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन


एसएसपी ने बवाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश एसओ को दिया है। शुक्रवार की दोपहर इंजीनियरों ने लोहिया इन्क्लेव के साथ ही जीडीए में बवाल किया था। पुलिस के पहुंचने पर सभी वहां से भाग गए थे।
विज्ञापन


सहजनवां, सहबाजगंज के रहने वाले ठेकेदार सुनील कुमार शुक्ला ने शुक्रवार की देर रात खोराबार थाने में तहरीर दी। डिप्लोमा इंजीनियर संघ के अध्यक्ष अनिल किशोर पांडेय उनके सहयोगी रामकिशुन प्रसाद, एपी सिंह, आरबी सिंह, जयशंकर प्रसाद और 50 अज्ञात लोगों पर लोहिया इन्क्लेव मे तोड़फोड़ करने, कमरे में रखे डेढ़ लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है। एक हजार बोरी सीमेंट पर पानी डालने के बाद ट्रॉली समेत पटरा-बल्ली ले जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर विनोद पांडेय और देवेश सिंह ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो जानलेवा हमला करने के साथ ही उन्होंने हवाई फायरिंग कर दी गई। इससे वहां भगदड़ मच गई। ठेकेदार की तहरीर पर आरोपियों पर पुलिस ने डकैती, जानलेवा हमला, बलवा, तोड़फोड़, सेवन सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश एसओ को दिया है।

यह था मामला
वेतनमान बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे डिप्लोमा इंजीनियरों ने शुक्रवार की शाम जीडीए की लोहिया इन्क्लेव परियोजना का काम बंद कराने की कोशिश की थी। विरोध करने पर ठेकेदार के साथ ही मजदूरों की पिटाई कर दी थी। इसके बाद जीडीए दफ्तर में भी उत्पात मचाया। परिसर में खड़ी ट्रैक्टर - ट्राली को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही प्राधिकरण के मुख्य अभियंता कक्ष का कंप्यूटर तोड़ दिया था।

जीडीए के मुख्य अभियंता रच रहे कुचक्र : रामकिशुन
डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिलाध्यक्ष रामकिशुन प्रसाद एवं मंडल अध्यक्ष अनिल किशोर पांडेय  ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वावधान में प्रदेश के 24 हजार इंजीनियर दो मार्च से हड़ताल कर रहे हैं। उसे समाप्त कराने के लिए जीडीए के मुख्य अभियंता संजय सिंह कुचक्र रच रहे हैं। शुक्रवार को काम पर पहुंचे अभियंताओं को बाहरी लोगों को बुलाकर पिटवाया दिया।
दोनों अभियंताओं ने यह बातें शनिवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि महासंघ के लोग पीडब्ल्यूडी के गेट पर शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच जानकारी मिली के जीडीए द्वारा लोहिया इंक्लेव में बिना किसी इंजीनियर, तकनीकी सहायक  की उपस्थिति में कार्य कराया जा रहा है।


इस पर महासंघ के लोग सत्यता जांच कर जीडीए परिसर में मुख्य अभियंता से मिलने गए थे। वार्ता के दौरान ही लाठी-डंडे से लैस अराजकतत्वों को जीडीए के मुख्य अभियंता ने बुलवा लिया। वहां पहुंचते ही अराजकतत्वाें ने पहले से खड़े अभियंताओं को मारना-पीटना शुरू कर दिया। इससे एक इंजीनियर का हाथ टूट गया। जीडीए के मुख्य अभियंता पुलिस के साथ ही आम लोगों को गलत सूचना देकर भ्रमित कर रहे हैं। यह महासंघ की छवि धूमिल करने की साजिश है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed