फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   case file on fake examinee and invigilater in gorakhpur university exam

फर्जी परीक्षार्थी और कक्ष निरीक्षक पर मुकदमा

Sat, 05 Mar 2016 08:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 05 Mar 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
case file on fake examinee and invigilater in gorakhpur university exam
गोरखपुर यूनिवर्सिटी - फोटो : file photo
गोरखपुर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन सचल दस्ते ने एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ लिया जबकि एक कक्ष निरीक्षक इमला बोलते हुए पाया। सचल दस्ते को देख कक्ष निरीक्षक बल का प्रयोग करते हुए भाग निकला। बाद में सचल दस्ते ने तहरीर देकर फर्जी परीक्षार्थी के खिलाफ खोराबार थाने में जबकि कक्ष निरीक्षक के खिलाफ चौरीचौरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


केंद्रीय सचल दस्ते के समन्वयक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि फर्जी परीक्षार्थी दूसरे छात्र के बदले परीक्षा दे रहा था। सचल दस्ते को देखते ही वह भागने की मुद्रा में आ गया। उसकी संदिग्ध गतिविधि की जब जांच की गई तो पता चला कि वह असल परीक्षार्थी नहीं है। सचल दस्ते ने उसे तत्काल पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


इसी तरह एक कक्ष निरीक्षक को जब इमला बोल कर लिखवाते सचल दस्ते ने पकड़ा तो वह दस्ते के सदस्यों को धक्का देकर भाग निकले। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान पांच कॉलेजों में एक कक्ष के परीक्षार्थियों को एक ही सवाल का जवाब लिखते हुए पाया, जिसके चलते उनके खिलाफ मास कॉपी की रिपोर्ट हुई है। जिस पर निर्णय यूनिवर्सिटी द्वारा गठित समिति करेगी। इनमें दो कॉलेज देवरिया उत्तरी, दो कॉलेज कुशीनगर और एक कॉलेज देवरिया दक्षिणी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 14 परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़े गये, जिन्हें परीक्षा केंद्र पर ही रस्टीकेट कर दिया गया। इनमें 10 परीक्षार्थी महाराजगंज के और दो-दो परीक्षार्थी देवरिया उत्तरी व सिद्धार्थनगर के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed