{"_id":"56e5aacc4f1c1b5b448b4575","slug":"looted-gold-worth-15-lakh-rupees-from-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारखाने से 15 लाख रुपये का सोना लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारखाने से 15 लाख रुपये का सोना लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा
Updated Sun, 13 Mar 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के राधाकुंड के रहने वाले एक सराफा व्यवसायी के कारखाने में काम करने वाले कारीगरों को पिस्टल से धमकाकर शुक्रवार की रात एक कारीगर 15 लाख रुपये का सोना लूटकर भाग गया। सराफा व्यवसायी ने नगर कोतवाली में कारखाने में काम करने वाले आरोपी कारीगर के खिलाफ लूट की तहरीर दी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के राधाकुंड के रहने वाले शेखर बाबर ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के हुगली जनपद के थाना चंडीतला क्षेत्र के मोहल्ला आलीपुर दक्षिणपाढ़ा का मूल निवासी है। यहां पिछले एक दशक से रहकर अपने घर में ही सोने की गलाई-पकाई का कारखाना लगा रखा है, जिसमें फुटकर सराफा व्यवसायियों के ऑर्डर पर जेवर तैयार किए जाते हैं।
शेखर के मुताबिक 11 मार्च को वह अपने परिवारीजनों के साथ अपने मूल निवास कोलकाता के लिए ट्रेन से रवाना हुआ था। यहां कारखाने में आठ कारीगर काम कर रहे थे।
जब वह बिहार प्रांत के मुजफ्फरपुर पहुंचा था, तभी कारखाने के एक कारीगर ने उसे फोन पर बताया कि कारखाने में काम करने वाले पश्चिम बंगाल के हुगली जनपद के निवासी एक कारीगर ने सभी कारीगरों को पिस्टल से धमकाकर एक कमरे में बंद कर दिया और 15 लाख रुपये का सोना लूटकर भाग गया।
विज्ञापन
शेखर को लूट की सूचना मिलने के बाद वह बिहार से शनिवार को वापस लौटा तो कारीगरों ने उन्हें पूरी जानकारी दी। इस मामले में शेखर बाबर ने नगर कोतवाली में आरोपी कारीगर के खिलाफ रविवार को लूट की तहरीर दी है।
शहर के राधाकुंड मोहल्ले में स्थित शेखर बाबर के कारखाने में शहर के फुटकर सराफा व्यवसायी सोना जेवरात तैयार करने के लिए भेजते हैं। यहां रोज 30 लाख रुपये का सोना की छिलाई के लिए आता है। जिसे तकरीबन आठ कारीगर छिलाई करके जेवर तैयार करते हैं।
शेखर बाबर ने बताया कि उसके कारखाने में काम करने के लिए पश्चिम बंगाल के हुगली जनपद का रहने वाला राजन छह माह पहले यहां आया था। तभी से वह सोना की गलाई-पकाई करके उसे तैयार करता था। फुटकर व्यवसायियों के ऑर्डर पर यहां आने वाले भारी मात्रा में सोने को देखकर उसकी नीयत खराब हो गई थी, मगर कारीगर राजन की नीयत को वह भांप नहीं सका।