{"_id":"56d9c0b54f1c1bb4048b48c9","slug":"toilet-ngt-action-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉयलेट्स बनाने को एनजीटी में दाखिल किया एक्शन प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉयलेट्स बनाने को एनजीटी में दाखिल किया एक्शन प्लान
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 04 Mar 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
एनजीटी
- फोटो : अमर उजाला
शहर में टॉयलेट्स की कमी पर फटकार के बाद नगर निगम ने एनजीटी में हलफनामा दाखिल कर एक्शन प्लान बताया। निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दाखिल किए गए हलफनामे में अधिकारियों ने बताया कि 6 से 9 महीने की समयावधि में शहर में 143 पब्लिक और 51 कम्यूनिटी टॉयलेट्स बना दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इनके लिए जगह भी चिह्नित कर ली गई है। याचिकाकर्ता शैलेश सिंह की याचिका पर एनजीटी पूर्व में नगर निगम को फटकार लगा चुका है। एनजीटी ने आदेश दिए थे कि प्रत्येक किलोमीटर की दूरी पर पब्लिक टॉयलेट होना चाहिए।
विज्ञापन
इसके बाद नगर निगम ने शहर में सर्वे कर पब्लिक टॉयलेट और कम्यूनिटी टॉयलेट्स के लिए जगह चिह्नित की थी। एनजीटी को यह सूची सौंपी गई तो बेंच ने निगम से केवल सूची नहीं कार्य योजना बताने को कहा था।
विज्ञापन
शुक्रवार को नगर निगम की ओर से एनजीटी में एक्शन प्लान के साथ हलफनामा दाखिल किया गया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके यादव ने बताया कि हलफनामा में बताया गया है कि छह से नौ महीने के भीतर टॉयलेट्स निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा। जल्द ही इनका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।