{"_id":"56dc59b94f1c1bb9488b4579","slug":"sunday-market-panic-of-robbers-pickpockets","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडे बाजार में लुटेरों-जेबकतरों का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संडे बाजार में लुटेरों-जेबकतरों का आतंक
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 06 Mar 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडे मार्केट में एक घंटे में ही बदमाशों ने दो वारदातों को अंजाम दिया गया। जेबकतरों ने शॉपिंग करने आए एक टीचर की जेब से मोबाइल उड़ा लिया तो लुटेरों ने बीडीएस की छात्रा से बैग झपट लिया। पब्लिक की मदद से टीचर ने दो संदिग्धों को पकड़ लिया।
दोनों की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। हालांकि उनके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल बरामद नहीं हुआ। मोदीनगर निवासी टीचर रोहित रविवार को दोस्त के साथ संडे बाजार में शॉपिंग करने आए थे। दोपहर करीब तीन बजे जेबकतरों ने स्मार्ट फोन चोरी कर लिया।
टीचर ने दो संदिग्धों को लोगों की मदद से पकड़ लिया। दोनों आरोपी शराब के नशे में थे। पब्लिक ने उनकी पिटाई की और कंट्रोल रूम में सूचना दी। सिहानी गेट पुलिस ने दोनों को हिरासत में पूछताछ की जा रही है। टीचर का दावा है कि मोबाइल इन दोनों ने ही चोरी किया है और उनका तीसरा साथी मोबाइल लेकर मौके से भाग गया है।
विज्ञापन
छात्रा से झपटा मोबाइल मसूरी निवासी सोनम सिंह बांके विहारी डेंटल कालेज से बीडीएस की पढ़ाई कर इंटर्नशिप कर रही हैं। रविवार को सहेली के साथ वह शॉपिंग करने संडे मार्केट आई थीं। दोपहर पौने चार बजे बाइक सवार दो युवकों ने उनके हाथ से पालिथीन बैग झपट लिया।
बैग में मोबाइल, तीन हजार रुपये, एटीएम और आधार कार्ड था। सोनम ने शोर मचाया तो कुछ राहगीर बदमाशों के पीछे भागे, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढे़।
उध्ार, एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ‘दोनों घटनाओं की शिकायत मिली है। घटनास्थल नगर कोतवाली क्षेत्र का है। कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी गई हैं। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।