{"_id":"56dc712f4f1c1bee4b8b45b0","slug":"registration-form-private-students-charge-double-fee","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट फार्म पंजीकरण के नाम पर विद्यार्थियों से जमकर वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट फार्म पंजीकरण के नाम पर विद्यार्थियों से जमकर वसूली
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 06 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू से संबद्ध एडेड और सेल्फ फाइनेंस संस्थानों में प्राइवेट ऑनलाइन परीक्षा फार्म के पंजीकरण और विकास शुल्क के नाम पर वसूली हो रही है। छात्र-छात्राओं से विवि की ओर से निर्धारित 185 रुपये पंजीकरण और 300 रुपये विकास शुल्क की जगह एक से डेढ़ हजार रुपये तक लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं की शिकायत पर कड़ा ऐतराज जताते हुए विवि ने अब शिकायत मिलने पर संस्थान केखिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। विवि की ओर से प्राइवेट कैटेगरी में रजिस्ट्रेशन की निर्धारित फीस 185 रुपये और विकास शुल्क के 300 रुपये तय किए गए हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद कई सेल्फ फाइनेंस संस्थान मनमानी पर उतारू हैं। कई संस्थान अपने यहां ऑनलाइन पंजीकरण की प्राइवेट कैंडिडेट को सुविधा दे रहे हैं। जबकि अधिकांश छात्र-छात्राएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फार्म भरने केलिए साइबर कैफे पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
विवि के आदेशों का फर्क न तो संस्थानों पर पड़ रहा है, और न ही साइबर कैफे संचालकों पर। कुछ साइबर कैफे को छोड़ अधिकांश एक फार्म भरने के 400 से 500 ले रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों पर दोहरी मार पड़ रही है।