फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghaziabad News ›   Now private exam form completed by March 10

अब 10 मार्च तक भरें प्राइवेट एग्जाम फार्म

Mon, 07 Mar 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 07 Mar 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
Now private exam form completed by March 10
सीसीएस - फोटो : अमर उजाला

छात्रों को मोहलत देते हुए सीसीएसयू ने प्राइवेट एग्जाम फार्म भरने की डेट तीसरी बार बढ़ाई है। छात्र अब 10 मार्च तक सीसीएसयू की वेबसाइट पर ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा यह फार्म भरने की अंतिम बार तारीख बढ़ाई है। इसमें प्राइवेट के साथ रेगुलर कैटेगरी में एलएलबी, एलएलएम विषयों के साथ इंप्रूवमेंट और आनर्स विषय के साथ स्नातक कर रहे छात्र भी 10 मार्च  तक फार्म भरेंगे।
विज्ञापन


प्राइवेट श्रेणी के तहत मेन एग्जाम का फार्म भर रहे छात्रों को विश्वविद्यालय ने अंतिम मौका दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन को मिली सैकड़ों शिकायतों के बाद फार्म भरने की डेट बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के सहायक प्रवक्ता डा. प्रशांत कुमार के मुताबिक छात्र हित में ये फैसला लिया गया है। मेन एग्जाम 18 मार्च से प्रस्तावित हैं। इसलिए कोई छात्र परीक्षा देने से वंचित न रह जाए इसलिए अंतिम मौका दिया गया है।


प्राइवेट श्रेणी के छात्र 10 मार्च तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन फार्म और फीस जमा कराएंगे। फार्म जमा कराने के बाद उसका प्रिंट आउट को कॉलेज में जमा किया जाएगा। यदि इस बीच कोई छात्र फार्म भरने से वंचित रह जाता है तो विश्वविद्यालय की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed