फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The young man died in the train suffering from blood cancer

ब्लड कैंसर से पीड़ित युवक ने ट्रेन में दम तोड़ा

Sun, 13 Mar 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 13 Mar 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
The young man died in the train suffering from blood cancer
स्‍वास्‍थ्‍य - फोटो : अमर उजाला

 ब्लड कैंसर से पीड़ित एक युवक ने शनिवार को अवध-असम एक्सप्रेस में ही दम तोड़ दिया। देवरिया के रहने वाले इस युवक को लखनऊ पीजीआई अस्पताल से दिल्ली एम्स के लिए रेफर किया गया था। परिजन ट्रेन से लेकर उसे दिल्ली जा रहे थे।

विज्ञापन


गाजियाबाद से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो परिजनों ने शव को उतारा। जीआरपी ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बखरी बाजार देवरिया निवासी दिनकर (37) ब्लड कैंसर से पीड़ित था।

काफी समय से उसका इलाज लखनऊ पीजीआई अस्पताल में चल रहा था। शनिवार को उसे लखनऊ से इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में ले जाया जा रहा था। दिनकर के साथ उसकी पत्नी रीमा, साला और एक अन्य रिश्तेदार भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने जीआरपी को बताया कि गाजियाबाद से करीब 10 किलोमीटर पहले ही दिनकर ने दम तोड़ दिया। दोपहर करीब ढाई बजे ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म-3 पर पहुंची तो परिजनों ने शव को उतारा। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरा।


जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने बताया कि पंचनामे के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजन एंबुलेंस से शव को लेकर देवरिया के लिए रवाना हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed