फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghaziabad News ›   Arthla hitch government land subway station

अर्थला मेट्रो स्टेशन पर सरकारी जमीन की अड़चन

Mon, 07 Mar 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 07 Mar 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
Arthla hitch government land subway station
मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो प्रोजेक्ट में ही सरकारी जमीन न मिलने की अड़चन आ रही है। इस रूट के आठ मेट्रो स्टेशनों में अर्थला स्टेशन का काम वाणिज्य कर विभाग के चेकपोस्ट की जमीन न मिल पाने से आगे नहीं बढ़ पाया है।

विज्ञापन


हालांकि जीडीए अधिकारी चेकपोस्ट की जमीन देने के लिए कई बार वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को पत्र भेज चुकेहैं। इसके अलावा राजबाग मेट्रो स्टेशन का काम निजी जमीन न मिल पाने के कारण अटका है। जीडीए अधिकारियों ने जमीन की कीमत या फिर जमीन के बदले जमीन का भी प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन


दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक निर्माणाधीन मेट्रो प्रोजेक्ट के 6 मेट्रो स्टेशनों की जमीन जीडीए ने क्लीअर करा ली है। हालांकि इनमें भी एक-दो स्टेशनों के लिए जमीन की लिखापढ़ी की प्रक्रिया अभी चल रही है। दो स्टेशनों की जमीन का मामला अभी सुलझ नहीं पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट के अर्थला स्टेशन के लिए कुल 4272 वर्गमीटर जमीन की जरूरत है। इसमें से वाणिज्य कर विभाग की करीब 1500 से 2000 वर्गमीटर जमीन की जरूरत है। दूसरी ओर आराधना चौक के पास प्रस्तावित राजबाग मेट्रो स्टेशन के लिए 1535 वर्गमीटर में करीब 400 वर्गमीटर निजी जमीन की जरूरत है।     


जीडीए वीसी विजय यादव ने बताया कि अर्थला मेट्रो स्टेशन के लिए वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को जमीन के संबंध में पत्र भेज दिया गया है। राजबाग स्टेशन के लिए जमीन लेने के प्रक्रिया अंतिम दौर में है। सहमति के आधार पर ही जमीन ली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed