फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   HOUSE carrying case, began the campaign against vehicles Dggamar

सदन में मामला उठा, तो शुरू हुआ डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान

Wed, 09 Mar 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 09 Mar 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
HOUSE carrying case, began the campaign against vehicles Dggamar
सदर विधायक ने विधानसभा में उठाया था डग्गामार वाहनों का मामला - फोटो : अमर उजाला
बिना परमिट हाइवे पर दौड़ते वाहनों का मामला विधानसभा में गूंजा तो प्रशासन को भी कार्र्रवाई की याद आई और एआरटीओ प्रवर्तन सड़क पर ही दिखाई दिए। उन्होंने नौ बसों को पकड़ सीज कर दिया।
विज्ञापन


नगर विधायक मनीष असीजा ने गत सोमवार को हाइवे पर बिना ही परमिट के दौड़ रही बसों के मामले को विधानसभा में उठाया। उन्होंने सदन में कहा कि यह डग्गामार बसें मैनपुरी और इटावा से पंजीकृत हैं, जो बिना किसी परमिट के ही संचालित हो रही हैं। विधायक के सवाल पर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री यासिर शाह ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया। जैसे ही मंत्री ने कार्रवाई का भरोसा दिया, वैसे ही फीरोजाबाद क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में एआटीओ प्रवर्तन राम सिंह यादव ने बुधवार से अपनी टीम के साथ हाइवे और अन्य सड़कों पर अभियान चला दिया। सड़कों पर गुजरने वाली डग्गामार बसों को पकड़ा। दस बसों को सीज कर दिया, तो दस से शमन शुल्क वसूला। हालांकि इटावा और मैनपुरी से नेताओं के फोन घनघनाते रहे, लेकिन किसी की नहीं सुनी। यह सभी बसें इटावा, शिकोहाबाद की हैं। यह बसें आगरा, नोएडा, फीरोजाबाद, मथुरा तक की सवारियों को लाती ले जाती हैं। एआरटीओ की सख्ती से अवैध रूप से संचालित होने वाली बस संचालकों में हड़कंप मच गया है। एआटीओ रामसिंंह यादव ने कहा कि अवैध रूप से संचालित होने वाली इन बसों के खिलाफ विभाग के अभियान जारी रहेगा। विधायक ने कहा कि इन बसों के संचालित होने से परिवहन निगम को हर दिन लाखों रुपये की चपत लग रही है। बसों के चालक-परिचालक सरकारी बसों के आगे अपनी बसों को खड़ा करके जबरन सवारियों को भरते हैं। जब भी कोई उनका विरोध करता हैं, उन्हें मारापीटा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed