{"_id":"56e6cf894f1c1bba048b4568","slug":"bullion-traders-hold-hands-out-black-flags-in-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारियों ने हाथों में काले झंडे थाम निकाला जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारियों ने हाथों में काले झंडे थाम निकाला जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Mon, 14 Mar 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
उत्पाद शुल्क के विरोध में सराफा बाजार 13वें दिन भी बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्पाद शुल्क के विरोध में सराफा बाजार सोमवार को लगातार 13वें दिन भी बंद रहा। सराफा व्यापारियों ने सोमवार को मोटर साइकिलों पर सवार होकर हाथों में काले झंडे थामकर जुलूस निकाला। इसके बाद घंटाघर पर आयोजित धरना प्रदर्शन में 17 मार्च को नई दिल्ली रामलीला मैदान में होने वाली महारैली की सफलता को रणनीति बनाई।
स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार सराफा व्यापारियों का कारोबार बर्बाद करने पर तुली है। सराफा व्यापार पर उत्पाद शुल्क और पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में पिछले 13 दिनों से लगातार आंदोलन चल रहा है। इससे करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। इसके बाद भी केंद्र सरकार अपने प्रस्ताव को वापस लेने पर विचार नहीं कर रही है। इसके बाद सराफा व्यापारियों ने मोटर साइकिलों पर काले झंडे लेकर बाजार में जुलूस निकालकर नारेबाजी की। धरना स्थल पर मदनलाल वर्मा ने कहा कि 17 मार्च को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में जेम्स एंड ज्वेलरी स्वर्णकार एसोसिएशन द्वारा महारैली का आयोजन किया जाएगा। महारैली में शामिल होने के लिए फीरोजाबाद से सैकड़ों सराफा व्यापारी 16 मार्च की रात्रि में प्रस्थान करेंगे। चंद्रभान गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली रैली में चलने के लिए अपना नाम, मोबाइल नंबर दर्ज कराकर सीट बुक करा लें। आंदोलन के क्रम में फीरोजाबाद शहर के साथ कस्बा फरिहा, कोटला में भी बाजार बंद रहा। धरना स्थल पर उमेश अग्रवाल, राजीव गौर, दिनेश शर्मा, आशुतोष पाराशर, सुनील कुमार, प्रवीन वर्मा, कुलदीप वर्मा, नीरज राठौर, संजय कुमार, अमित मित्तल, जीतू जैन, रविकांत जैन, सुनील पोरवाल, जितेंद्र जैन, देवेंद्र शर्मा, पंकज अग्रवाल, विकास पोरवाल, अमर सिंह, राजीव कुमार, दीपेश, सुनील, विनय आदि मौजूद थे।