फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three killed in road accidents, many injured

सड़क हादसों में तीन की मौत, कई घायल

Thu, 10 Mar 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर Updated Thu, 10 Mar 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents, many injured
पोस्टमार्टम हाउस में मृतक रामप्रताप के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के हाइवे पर शकूरा के पास मंगलवार की रात ट्रैक्टर चालक के अचानक ब्रेक मार देने से सवार दो मजदूर सड़क पर उछलकर जा गिरे। इसमें इसमें मजदूर रामप्रताप (48) की ट्रैक्टर के पहिये के नीचे से आने से मौत ह गई। जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे कानपुर के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन


राम प्रताप बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जबरापुर गांव निवासी भिक्खू का बेटा था। वह गांव के साथी मजदूर शिवबालक के साथ बकेवर में मजदूरी करने गया था। देर रात छत की ढलाई के बाद दोनों ट्रैक्टर चालक प्रभात के साथ वापस गांव लौट रहे थे। ट्रैक्टर के पीछे छत ढलाई की मशीन लगी थी। शकूरा के पास आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस पर ट्रैक्टर चालक ने भी इमरजेंसी ब्रेक लगाया।
विज्ञापन


अचानक ब्रेक लगने से झटका लगने से रामप्रताप और शिवबालक उछलकर सड़क पर जा गिरे। ट्रैक्टर चालक प्रभात कुछ समझता तब तक राम प्रताप कुचल गया। हादसे की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस दोनों को जिला अस्पताल लेकर आई। जहां पर डाक्टरों ने राम प्रताप को मृत घोषित कर दिया। वहीं शिवबालक को कानपुर के लिए रेफर किया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम में परिजन दहाड़ मारकर रोते बिलखते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड चौफे रवा के पास बुधवार तड़के ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में शाहरुख खान (22) की मौत हो गई। वहीं उसके  साथी को डाक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर किया है। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।

कोतवाली क्षेत्र के सनगांव निवासी मोहम्मद सईद का बेटा शाहरुख है। शाहरुख अपने साथी शफीक पुत्र अजीब के साथ बाइक से भोर में चार बजे हथगाम रिश्तेदार के घर जा रहा था। चौफेरवा के पास पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर हालत में लेकर एंबुलेंस जिला अस्पताल  पहुंची। जहां पर डाक्टरों ने शाहरुख को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि शाहरुख अपनी पांच बहनों रजिया, रुखसार, सानिया, गुलफ्सा, शेरबानों के  बड़े भाई थे।

कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि पिकेट ड्यूटी दुर्घटना की खबर पर मौके में पहुंची थी। वहां पर कोई हेलमेट नहीं मिला है। मौत की वजह सिर में गहरी चोट बताई जा रही है।


दुर्घटना में घायल वृद्ध श्यामलाल (62) की इलाज के दौरान कानपुर में सांसे थम गई। श्यामलाल मलवां थाना क्षेत्र के दुरजा का पुरवा गांव के रहने वाले थे। वे सोमवार को अपनी बेटी के घर बकेवर साइकिल से जा रहे थे। डारी गांव के पास साइकिल सवार वृद्ध को ट्रक ने टक्कर मार दी थी।

बेटे रामनरेश ने बताया कि जिला अस्पताल से पिता को कानपुर के लिए रेफर किया गया था। कानपुर के नर्सिंग होम में मंगलवार की रात इलाज दौरान मौत हो गई।बुधवार को शव लेकर थाने पहुंचे। यहां पर पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


उधर, असोथर थाना क्षेत्र के बेसड़ी गांव निवासी विजय शंकर अपने चाचा संतू और रमाशंकर के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर आमी गांव जा रहे थे। रास्ते में  बाइकों की भिड़ंत में तीनों घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। कानपुर शिवराजपुर थाना क्षेत्र के इसाई का पुरवा निवासी राजेश सैनी अपनी ससुराल बाइक से गया था। वह वापस घर लौट रहा था। तभी भिटौरा के पास दोपहर में उसकी बाइक साइकिल सवार बदलू (60) से भिड़ गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के अंदौली गांव निवासी जाने आलम भी दुर्घटना का शिकार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed